Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ / नाहन हरिपुरधार के बागियां गांव में वीरवार दोपहर बाद आसमानी बिजली गिरने से दो जर्सी गऊओं समेत एक बछड़े की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बागियां गांव के रमेश कुमार के मकान व पशुशाला पर आसमानी बिजली गिरी। इस दौरान उसकी दो गऊओं व एक बछड़ी की मौत हो गई है।    यह हादसा वीरवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। रमेश कुमार के पांच कमरों की बिजली की वायरिंग भी जल गई है। आसमानी बिजली गिरने से रमेश कुमार का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से पीडि़त परिवार…

Read More

अभिषेक मिश्रा / बिलासपुर  उपमंडल स्वारघाट के तहत गुरुवार सुबह लोअर मार्किट स्थित एक सुनार और डॉक्टर की दुकाने आग लगने से स्वाह हो गई। आगजनी की इस घटना में सुनार को करीब 15 लाख और  डॉक्टर को करीब 2 लाख का नुक्सान हुआ है। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी, काबू पाना नामुमकिन था।       हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद नयना देवी फायर स्टेशन से दमकल वाहन पहुंचा लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा  लिया था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के खीरगंगा के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। खीरगंगा की यात्रा पर गए हुए यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है और शव को जिला लाया जा रहा है।    एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस शव को जिला मुख्यालय के शव गृह के लिए लाया जा रहा है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव पर्यटक का लग रहा है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि घाटी से कौन-कौन से पर्यटक लापता हुए हैं।   पुलिस पर्यटक के…

Read More

रिकांगपिओ/ जीता सिंह नेगी    जिला किन्नौर के पूह में नागरिक-सैन्य सम्पर्क सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन समान्य प्रशासन एवं सैन्य अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श हेतु आयोजित किया गया। सम्मेलन में सेना द्वारा जिले में हेलीकाप्टर दुर्घटना के बचाव हेतु हाई टेंशन केबल व स्पेन को शीघ्र चिन्हित करने का प्रशासन से आग्रह किया। सेना ने जिले में पर्यटको द्वारा थुराया सेटेलाइट फोन प्रयोग किये जाने की जानकारी दी, उन्होने बताया की जिला किन्नौर सीमा क्षेत्र होने के कारण यहा पर थुराया सेटेलाइट फोन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है व पर्यटकों द्वारा इसके इस्तेमाल से सेना के कार्य में बाधा उत्पन्न हो…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ हमीरपुर    सिविल अस्पताल टौणी देवी में रोगियों व तीमारदारों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी तथा इसके लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। सिविल अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक बुधवार को अस्पताल परिसर में बीएमओ डा. आरके अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पिछले वर्ष अस्पताल के विकास पर खर्च किए गए आय-व्यय का विस्तार से ब्यौरा दिया गया। इसके तहत अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए उपकरण खरीदे गए साथ ही डॉक्टरों के कक्ष में एसी व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई।    रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल अस्पताल के दर्जे के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला सिटी पुलिस ने ओल्ड बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल में ठहरे एक व्यक्ति के कब्ज़े से 202 ग्राम चरस बरामद की है। कुल्लु जिले के आनी निवासी रामस्वरूप पुत्र उधम राम को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। बीती रात निजी होटल में तस्कर के रुकने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस तुरन्त हरकत में आई और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब रिमांड के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ ऊना    जिला पुलिस थाना के तहत पुलिस की टीम ने नाका तोड़ कर भाग रहे तीन युवकों से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने युवको से 20.83 ग्राम चरस, 5 मिलीग्राम चिट्टा व 12 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने युवको से नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया है और तीनो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बुधवार को टक्का रोड पर नाका लगाया हुआ था।              धमान्दरी की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार तीन युवक…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू मणिकर्ण घाटी की जरी अस्पताल की 108 एम्बुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव करवाया गया है। जिसके चलते एम्बुलेंस  महिला और बच्चे दोनों के लिए जीवनदायनी बनी है। जानकारी के अनुसार द्रौपती देवी 22 वर्ष निवासी रातोच पोस्ट ऑफिस धारा तहसील भून्तर ज़िला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई।   हालत देख परिजनों ने 108 पर कॉल कर सूचना दी, सूचना मिलते ही जरी की 108 एम्बुलेंस रातोच गांव पहुंची और महिला को लेकर अस्पताल रवाना हो गई। अस्पताल ले जाते समय बगियांदा के पास महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी।   हालत देख एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन गोविंद ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर से सलाह ली…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर ऊहल के परनाली गांव में देश शांति व शहीदों के सम्मान में आयोजित गायत्री महायज्ञ बीते सोमवार को शुरू हो गया। नौ दिन चलने वाले इस महायज्ञ में 135 विद्वान पंडित हर दिन गायत्री जाप कर रहे है तथा महायज्ञ करवा रहे है। जिसमें काफी संख्या में लोग भाग ले रहे है। टौणी देवी खंड के परनाली गांव में गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। इसके लिए लगभग एक माह तक तैयारियां की गई तथा हवन के लिए 35 कुंड तैयार किए गए है। देश में शांति बनी रहे व शहीदों की आत्मिक शांति के लिए इसका आयोजन स्थानीय लोग कर…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना  जलग्रां में देर रात रिहायशी मकान में अचानक ही आग भड़क गई। आगजनी में पीडि़त परिवार का करीब दो लाख के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1 बजे जलग्रां निवासी बलबीर कौर के घर में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देख स्थानीय लोग व पारिवारिक सदस्य आग को बुझाने के प्रयास पर जुट गए। मामले की सूचना दमकल विभाग…

Read More