Author: Mbm Desk

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़): कांगड़ा जिले में गत दिन से आरंभ हुए विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन भी जिले भर में सभी विभाग कांगड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम में जी जान से जुटे रहे। अभियान की सफलता सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान आज दिनभर अपने कार्यालय परिसर सहित विभिन्न अन्य कार्यालयों में सफाई में हाथ बंटाते, निरीक्षण करते और अधिकारियों को नकारा फाईलों को नष्ट करने संबंधी आवश्यक निर्देश देने में लगे रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे। चौहान ने अपने कार्यालय परिसर के अतिरिक्त डीआरडीए…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित होटल नटराज के मालिक अमित गोयल से परिवार की जान की सुरक्षा की एवज में फोन पर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने के आरोपी अंकुश व आकाश को अदालत ने 5 दिन तक के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश जारी किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज नाहन की अदालत में पेश किया था। कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से इस बारे कड़ी पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): पुलिस ने एक युवक को स्मैक सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की। दरअसल शहर के वार्ड नं. 10 का निवासी चिमन लाल 4 ग्राम स्मैक को किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच डीएवी स्कूल के समीप उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। एसएचओ अशोक चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे यह पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह इस स्मैक को कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): क्षेत्र के गांव भदौड़ी में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीडि़ता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में महिला की टांग में फ्रेक्चर भी आया है। जानकारी के अनुसार भदौड़ी गांव की संजन कौर सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर कार्य कर रही थी कि अचानक ही उसका पांव छत से फिसल गया और वह छत से…

Read More

अंब (एमबीएम न्यूज़): उपमंडल अंब के तहत मवा सिंधिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर जख्मी हुआ है। घायल को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मवा सिंधिया निवासी रत्न चंद रविवार रात को काम से वापिस घर लौट रहा था। घर के समीप एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में रत्नचंद को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए अंब के बाद ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): उपनगर बालूगंज में स्थित शराब के ठेके पर कल रात 9 बजे बाद शराब लेने की बात को लेकर तीन व्यक्तियों का ठेकेदार और सेल्समैन से झगड़ा हुआ है। घटना बालूगंज थाने से महज कुछ मीटर दूरी पर हुई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ठेकेदार सुरेश और सेल्जमैन मनोज ठेका बंद कर सोने के लिए जा रहे थे कि सर्बजीत और उसके तीन साथियों ने शराब की मांग पर झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ ही समय में ठेकेदारों तथा विरोधी पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि सोलन जि़ले में 238 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण पर 71.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के कथेड़ में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस भवन के निर्माण पर 4 लाख रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर हाल ही में स्तरोन्नत की गई राजकीय माध्यमिक पाठशाला का शुभारम्भ भी किया। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन जि़ले में वर्तमान में 1281 आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। इनके माध्यम से…

Read More

मंडी (वी. कुमार): हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का चेहरा कर्मचारी व मजदूर विरोधी है। पिछले साढ़े तीन सालों में सरकार ने सिवाए कर्मचारी व मजदूरों के उत्पीडऩ के कुछ नहीं किया। जिन संयुक्त सलाहकार समिति की बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की ढेरों समस्याओं का समाधान होता था, उन बैठकों को सरकार ने प्रदेश से खंड स्तर तक आयोजित करना ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज ऐसा माहौल बन गया है, मानों प्रदेश में कर्मचारियों की समस्या सुनने वाला कोई है ही नहीं। ढेरों समस्याएं आज बिना किसी निराकरण के जस…

Read More