Author: Mbm Desk

नाहन (एमबीएम न्यूज) : द ग्रेट सिरमौर रन का समापन भावुकता भरा था। कई आंखें नम भी थी। एक पति संजय अपनी पत्नी डिंपल का जीवन बचाने के लिए मददगार ढूंढ रहा था, जबकि एक बेबस पिता जगदीश ठाकुर अपने बेटे धनवीर की जिदंगी की सांसें चलाने के लिए नम आंखों से अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील की तरफ उम्मीद लेकर टकटकी लगाए बैठे थे। ऐसा नहीं है कि चौगान मैदान में जुटी भीड़ भावुक नहीं हुई।        एक ऐसा भी मौका आया, जब लंबी कतार लगाकर लोग दानपात्र में अपने सामथ्र्य के अनुसार दान दे रहे थे। नामी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिरमौर जिला में अपने तीन दिवसीय दौरे पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां से विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यासों का आरम्भ किया। उन्होंने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सराहां के भवन की आधारशिला रखी।       वीरभद्र सिंह ने राजकीय महाविद्यालय सराहां के निर्माणाधीन भवन का भी जायजा लिया और कहा कि निर्माण कार्य के लिए 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही दे दी गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का निर्माण कार्य उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण लम्बित पड़ा था। उन्होंने…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हरोली के अधीन पड़ते गोंदपुर में 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। जहां पर उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित युवक की पहचान आलम पुत्र सरमत निवासी गोंदपुर हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित आलम व परिजनों के बयान कलमबंद्ध करके जांच शुरू कर दी है।        मिली जानकारी के अनुसार हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव गोंदपुर में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक आलम ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ निगलने…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): ऑल इंडिया फुटबॉल फैडरेशन में कोच दीपक शर्मा बतौर कार्यकारी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लगभग दो दर्जन राज्यों से समर्थन मिलने के बाद शर्मा का निर्वाचन हुआ है। उपलब्धि बड़ी इस वजह से मानी जा सकती है, क्योंकि कई दशकों में ऐसा पहले नहीं हुआ।      कोच दीपक शर्मा का इस पद पर निर्वाचन का फैसला बीती देर शाम देश की राजधानी में हुआ, जहां पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल को अध्यक्ष चुना गया। फैडरेशन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के अलावा समूचे देश से 9 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाते हैं। इसके लिए गोपनीय मतदान की प्रक्रिया…

Read More

मंडी (वी कुमार): जून महीने की तपस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हर किसी का मन करता है कि वह ठंडे इलाके की ओर जाए, ताकि कुछ पल, कुछ समय या फिर एक-दो दिन सुकून मिल सके। ऐसे में मंडी जिला मुख्यालय से सबसे नजदीक महज 50 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल के गुलमर्ग के नाम से विख्यात होते जो रहे देवी दड़ का नाम सब की जुबां पर आ जाता है या फिर कोई बाहरी प्रांत को अपना ऐसी जगह की तलाश में हो तो भी फट से उसे देवी दड़ जाने की सलाह देते हैं।    …

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): प्री-मानसून की बारिश ने ही लोगों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह भू-स्खलन की वजह से श्री रेणुका जी मार्ग घंटों बंद रहा। 9 बजे के आसपास निजी बसों ने जोखिम उठाकर सडक़ पार की। ददाहू से करीब 6 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास सडक़ अवरुद्ध होने की खबर है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।             इसी स्थान पर हर साल भू-स्खलन के कारण बार-बार सडक़ मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। उधर बारिश से पवित्र मारकंडा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में करंट लगने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कर्मचंद सडक़ किनारे ट्रक के ऊपर तिरपाल बिछाने का काम कर था। इसी बीच वह ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज की तारों में छू गया। करंट लगने के तुरंत बाद कर्मचंद को हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन की जा…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक उद्योग में काम करते वक्त धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम साढ़े 6 बजे के आसपास का है। पुलिस के मुताबिक खैरी रोड पर स्थित बोथरा एल्यूमिनियम फैक्टरी में अमन कुमार निवासी स्वरूपराम निवासी मंडलाह हरियाणा एसी व डीप फ्रिजर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के लिए कटिंग का कार्य कर रहा था। इसी बीच एक सिलेंडर में गैस रह गई थी। कटिंग करते वक्त अचानक इस छोटे सिलेंडर में धमाका हो गया। इसके चलते अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नारायणगढ़ अस्पताल में…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़): कांगड़ा जिले में गत दिन से आरंभ हुए विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन भी जिले भर में सभी विभाग कांगड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम में जी जान से जुटे रहे। अभियान की सफलता सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान आज दिनभर अपने कार्यालय परिसर सहित विभिन्न अन्य कार्यालयों में सफाई में हाथ बंटाते, निरीक्षण करते और अधिकारियों को नकारा फाईलों को नष्ट करने संबंधी आवश्यक निर्देश देने में लगे रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे। चौहान ने अपने कार्यालय परिसर के अतिरिक्त डीआरडीए…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित होटल नटराज के मालिक अमित गोयल से परिवार की जान की सुरक्षा की एवज में फोन पर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने के आरोपी अंकुश व आकाश को अदालत ने 5 दिन तक के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश जारी किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज नाहन की अदालत में पेश किया था। कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से इस बारे कड़ी पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने…

Read More