Author: Mbm Desk

राजगढ़,19 मार्च : सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 30 से अधिक नमो टी स्टाल लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय परिसरों, चौक चौराहों और अधिक भीड़ वाले स्थानों में युवा मोर्चा की टीमें में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे और उन्हें चाय पिलाने के बहाने देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान का हिस्सा भी बनाएंगे।  रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान आम लोगों…

Read More

सोलन, 16 मार्च : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा-2024 आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पूरे सोलन ज़िला में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार 18वीं लोकसभा-2024 के आम चुनाव की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चुनावों की घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रकार के शस्त्र/गोला-बारूद इत्यादि को लेकर चलने पर तत्काल रूप से…

Read More

गगल में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण मेंपारदर्शिता अधिकार अधिनियम धर्मशाला, 16 मार्च : आयुक्त, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन एवं मण्डलायुक्त, कांगड़ा मंडल शायनामोल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा स्थित गगल में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण हेतु बनाई गई पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन योजना को शुक्रवार को भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापनमें उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 18 में निहित प्रावधान अनुसार अनुमोदित कर दिया गया है। इसमें तहसील कांगड़ा के 11 महाल व तहसील शाहपुर के 03 महालों की भूमि अर्जन हेतु प्रस्तावित थे।  उन्होंने बताया कि पुनर्वास के लिए प्रभावितों को बेहतर पैकेज दिया गया…

Read More

सोलन , 14 मार्च : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दधोगी में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित कडयाह स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पाठ्यक्रमों को रोज़गारोन्मुखी बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। आरम्भिक स्तर…

Read More

सुंदरनगर,14 मार्च : लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश भर में मोदी नाम का डंका बजेगा। यह बात सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने गांव चलो अभियान के दौरान डेहर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी चार सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव-गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता कर रहे हैं। विधायक राकेश…

Read More

 नाहन, 10 मार्च : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर  युवा कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत विक्रम बाग में रविवार को  युवा कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस नाहन के अध्यक्ष आमिर खान द्वारा की गई। बैठक में नाहन ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष सोमनाथ ठाकुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा गई।   युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अब तक युवाओं के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के ही कर्जे माफ करने में लगी है। युवाओं…

Read More

नाहन, 9 मार्च : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लाना बाका पंचायत के लाना चब्यूल में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय श्रृंगी ऋषि मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर विनय कुमार ने श्रृंगी ऋषि की गुफा में माथा टेका और आशीर्वाद भी ग्रहण किया।  डॉक्टर परमार के चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य  विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिस चुनाव क्षेत्र से हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने प्रतिनिधित्व किया, उन्हें भी इस चुनाव क्षेत्र का…

Read More

संगड़ाह, 07 मार्च : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संगड़ाह में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सुनील कायथ ने की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाटी, समूह गान व नुक्कड़ नाटक आदि से जहां मौजूद दर्शकों अथवा महिलाओं का मनोरंजन किया। वहीं महिला सशक्तिकरण व इस महिला दिवस की थीम Inspire Inclusion का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा सीडीपीओ संगड़ाह ईशाक दीदान, विकास खंड अधिकारी संगड़ाह चिराग शर्मा व बीडीसी संगड़ाह आदि ने भी महिला दिवस पर अपनी बात रखी। कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सार्वजनिक…

Read More

नाहन, 07 मार्च : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर में बुधवार को दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों को स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नेशनल अचीवमेंट सर्वे से पहले बच्चों के लर्निंग लेवल को जांचना है। यह सर्वे टैबलेट के माध्यम से आयोजित किया गया।  चौथी कक्षा के बच्चों को गणित हिंदी और पर्यावरण अध्ययन तथा सामाजिक भावनाओं का विकास और दूसरी कक्षा के बच्चों को हिंदी और गणित का सर्वे करवाया गया। यह सर्वे CGI NGO शिमला द्वारा करवाया जा रहा है। बच्चों से टैबलेट के माध्यम से सर्वे में जो प्रश्न उत्तर पूछे…

Read More

संगड़ाह, 07 मार्च : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के समापन में पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता द्वारा महिलाओं के साथ किए गए उत्पीड़न की कड़ी निंदा की गई।  भाजपा जिला सिरमौर इकाई के विनय गुप्ता व सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल आदि ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशखाली में संबोधन का प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा।  उन्होंने कहा कि बंगाल में महिला…

Read More