एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
ऊहल के परनाली गांव में देश शांति व शहीदों के सम्मान में आयोजित गायत्री महायज्ञ बीते सोमवार को शुरू हो गया। नौ दिन चलने वाले इस महायज्ञ में 135 विद्वान पंडित हर दिन गायत्री जाप कर रहे है तथा महायज्ञ करवा रहे है। जिसमें काफी संख्या में लोग भाग ले रहे है।
टौणी देवी खंड के परनाली गांव में गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। इसके लिए लगभग एक माह तक तैयारियां की गई तथा हवन के लिए 35 कुंड तैयार किए गए है। देश में शांति बनी रहे व शहीदों की आत्मिक शांति के लिए इसका आयोजन स्थानीय लोग कर रहे है। देश में इस तरह का इतना बड़ा गायत्री महायज्ञ पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान 24 लाख गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा। दस अप्रैल को यह कार्यक्रम समाप्त होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित भूमिदेव शास्त्री, डा. जगन्नाथ शर्मा के साथ ही उनके परिजन व लोग सहयोग कर रहे है। दूर-दूर से लोग भी इसमें पंहुच रहे है। जिससे सुख शांति के साथ ही रोगों से निदान के लिए वह महायज्ञ में भाग ले सकें।
विद्वान पंडित सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे है। ठहराव के साथ ही भंडारे व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। जिससे कार्यक्रम का सही व सफल आयोजन किया जा सके।