Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ / नाहन  उपायुक्त एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि माहामाया माता बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के तेरहवे दिन तक लगभग 6 लाख 75 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।   मन्दिर में नवरात्र के तेहरवें दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 1 करोड 50 लाख 2 हजार 24 रूपयेे नगद राशि, 246 ग्राम सोना तथा 20 किलो 185 ग्राम चांदी चढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि नवरात्रे के तेहरवें दिन लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया तथा 15 लाख 50 हजार 710 रूपये के अतिरिक्त, 67 ग्राम 800…

Read More

एमबीएम न्यूज़/  कुल्लू   बंजार उपमंडल की एक विवाहित युवती ने नशीला पदार्थ निगल लिया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पहले बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रैफर किया है।    ऐसे में युवती का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस अब इसकी छानबीन करने में जुट गई है।

Read More

अभिषेक मिश्रा/ बिलासपुर  उच्च शिक्षा में ई लर्निंग से हो सकता है बेहतर सुधार। जो बच्चे पढाई में कमजोर होते है उन्हें ई लर्निंग से बार-बार उस विषय को सुन कर वे अपना स्तर सुधार सकते है। यह विकल्प देश भर के कॉलेजों से आए प्राचार्य और प्राध्यापको ने एक दिवसीय सेमीनार में चिंतन करके निकाला। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में उच्च शिक्षण के समक्ष चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्टी का आयोजन किया गया जिसमे देश भर के कॉलेजों में तैनात प्राचार्य तथा प्राध्यापको ने भाग लिया।   उच्च शिक्षा के विकास को गति प्रदान करने व उसकी बाधाओं को…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना  सटे एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिगा ने जहर का सेवन कर लिया। जिस पर उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। गंभीर हालत होने पर परिजनों ने पीड़िता को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। फिलहाल युवती की हालत दयनीय बनी हुई है। उधर मामले की भनक लगते ही पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।   जानकारी के अनुसार ऊना से सटे गांव में वीरवार को एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर का सेवन कर लिया। घर में मौजूद युवती का स्वास्थ्य काफी ज्यादा बिगड़ने लगा। जिस पर…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की स्थानीय इकाई द्वारा प्राध्यापक वर्ग की आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालयों में प्रस्तावित बायोमीट्रिक मशीनों के लगाए जाने का पुरजोर विरोध किया गया।    यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई नादौन के प्रधान डा. बलवन्त ठाकुर व सचिव डा. विजय ठाकुर ने बताया कि कॉलेज प्राध्यापक का कार्य प्रारूप अन्य विभागों की तुलना में पूरी तरह भिन्न है। कॉलेज प्राध्यापकों को महाविद्यालय में जितना समय शिक्षण के लिए देना पड़ता है उससे ज्यादा समय पर घर में बैठकर तैयारी के…

Read More

एमबीएम न्यूज़/चम्बा  खजियार-डलहौजी मार्ग पर आहला के समीप पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से चालीस पेटी देसी शराब व 18 पेटी इं‌ग्लिश शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले को लेकर गाड़ी चालक व वाईन एजेंसी के प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।     प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम उक्त मार्ग पर पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान उन्होंने आहला के समीप एक बोलेरो गाड़ी को निरीक्षण के लिए रोका। इस गाड़ी से निरीक्षण के दौरान चालीस पेटी देसी शराब व 16 पेटी इंग्लिश शराब बरामद की।    मौके पर गाड़ी चालक व…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू कुल्लू के नग्गर हलाण क्षेत्र में गाय चराने गए एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया है। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। युवक ने जैसे-तैसे भालू से बचकर जान बचाई और लोगों ने जब युवक को देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय जीवा नंद पुत्र स्वरूप राज निवासी पालथा नग्गर हलाण जब साथ लगते जंगल में गाय चराने गए था। इस दौरान अचानक युवक का भालू से सामना हो गया। कुछ देर भालू और जीवानंद के बीच संघर्ष हुआ। जैसे-तैसे जीवानंद अपनी जान बचाने में तो कामयाब हुआ,…

Read More

एमबीएम न्यूज़/चंबा जुलाहकड़ी में दवाई की दुकान में शूगर की दवाई लेने गए व्यक्ति को केमिस्ट ने लात घूसों से घायल कर दिया। जिसको लेकर थाना में मामला भी दर्ज हो चुका है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर संजय मेडिकल स्टोर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।     प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश कुमार पुत्र पवन सिंह निवासी धरवाला जब शूगर की दवाई लेने के लिए उपरोक्त केमिस्ट के पास गए। जहां पर उन्हें दवाई तो नहीं मिली, परंतु लात घूसे बेहिसाब खाने को मिले। वहां से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। साथ ही अपने…

Read More

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू मणिकर्ण घाटी के हुरलूधार में बिजली बोर्ड के एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। जब कामगार हुरलूधार में काम कर रहा था तो उस दौरान अचानक उसे करंट लगा और दूसरे कामगारों ने उसे पहले जरी सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया।    जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद पीजीआई के लिए रैफर कर दिया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।     जानकारी के अनुसार मृतक कामगार की पहचान बनाशा (24) पुत्र सोमनाथ निवासी बनाशा भुंतर के रूप…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर बड़सर उपमंडल के अंतर्गत पडऩे वाली ग्राम पंचायत सोहारी के बरला हरिजन बस्ती में मधुमक्खियों ने चार लोगों को काट खाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरला गांव में दो दिन पूर्व बंदोबस्त विभाग ने अपना कार्य शुरू किया था।    बुधवार को जब पटवारी व अन्य ग्रामीण अपनी जमीन का माप तोल कर रहे थे तो अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया और चार लोगों, जिनमें पटवारी अमित कुमार,जीवन कुमार,रोशन लाल तथा बाबू राम को काट लिया। प्राथमिक उपचार के वाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Read More