Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ / बददी प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला से कांवड़ियों के दल पवित्र गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए हैं। लगभग आधा दर्जन स्थानों बटेड़, बलयाणा, झाड़मजारी, हरिपुर संडोली, कुंजाहल से कांवड़ियों के दल हरिद्वार रवाना हुए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ विदा किया। सबसे पहले ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बलयाणा व बटेड़ से कांवड़ियों का दल रवाना हुआ। जिन्हें स्थानीय उपप्रधान हितेंद्र शर्मा ने हरि झंडी देकर रवाना किया। कांवड़ियों में शामिल अनिल शर्मा, राम जी, धीरज शर्मा, सुरेश शास्त्री, भुपनेश, कमल कुमार, राम गोपाल, सूरज, धीरज, ज्ञान चंद, विजय दीपक…

Read More

अमरप्रीत / सोलन ऊना के इंदिरा खेल स्टेडियम में आयोजित सीनियर व जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोलन जिला का दबदबा रहा। सीनियर वर्ग में सोलन के सौरव पंडियार ने ऊना के कर्ण चौधरी को दो सीधे सैटों में हराकर चैंपियनशिप जीती। पुरुषों के डबल मुकाबले का फाइनल सोलन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सोलन के स्पर्श श्रीवास्तव और तरूण पांतरी चैंपियन बने। उन्होंने सोलन के ही सौरव पंडियार व योगेश चौहान को हराया। इस उपलब्धि के लिए जिला बैडमिंटन संघ सोलन ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। संघ के प्रधान डॉ. कैलाश पाराशर, वरिष्ठ उपप्रधान विजय काचरू,…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती छह अगस्त से तीन दिनों तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर जाएंगे। इस दौरान वह संसदीय क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि सत्ती 6 अगस्त को जिला हमीरपुर, 7 अगस्त को जिला देहरा तथा 8 अगस्त को बिलासपुर जिला का प्रवास करेंगे। ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान उनके साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक मंत्री विरेन्द्र कंवर, संसदीय क्षेत्र प्रभारी रणधीर शर्मा जिला की प्रत्येक बैठक में साथ रहेंगे। साथ ही सम्बंधित…

Read More

उमेश ललित/ धर्मपुर(मंडी)    उपमंडल की सकलाना पंचायत का पटवारखाना अत्यंत दयनीय स्थिति में होने के बावजूद वहां ग्रामीण राजस्व अधिकारी, सहायक और चौकीदार पटवारी गत तीन साल से सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन उनकी जान की परवाह विभाग को भी नहीं। पहली नजर में किसी निजी गौशाला की तरह दिखने वाला यह सरकारी भवन कभी भी ढह कर जान-माल का भारी नुक्सान कर सकता है।     वर्ष 1989 में बना यह पटवार खाना गिरने के कगार पर है। दिलचस्प बात यह है, कि तीस साल बीत जाने पर भी राजस्व विभाग इसकी एक बार मुरम्मत तक न करवा पाया। पूर्व प्रधान…

Read More

नीना गौतम / कुल्लू करोड़ों रुपयों की लागत से मणिकर्ण घाटी के बागवानों को खोली गई सब्जी मंडी बंद पड़ी है। सेब का सीजन चरम पर है। सब्जी मंडी इसलिए नहीं खोली जा रही क्योंकि इसका निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार ने किया है। जिस कारण बागवानों को अपने घर द्वार में सुविधा होते हुए भी नहीं मिल पा रही है। मणिकर्ण घाटी में इस वर्ष सेब की बंपर फसल है। उन्हें अपने उत्पाद दूसरी सब्जी मंडी में पहुंचाने पड़ रहे हैं।     गौर रहे कि पूर्व सरकार ने शाट सब्जी मंडी का निर्माण किया। सितंबर 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना  शहर के वार्ड चार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर पीडि़त को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।     मिली जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड चार निवासी अधेड़ व्यक्ति बिट्टू ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की भनक लगते ही उन्होंने बिट्टू को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया…

Read More

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ किन्नौर के दूर-दराज क्षेत्र पूह में खण्ड स्तरीय तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। जिसकी अध्यक्षता कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने की। इस अवसर पर डॉ. राम लाल मारकण्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं।     मेले के माध्यम से आपसी मेल जोल, भाईचारे की भावना व दूसरे क्षेत्र की संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त होता है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेकर वृद्धावस्था पेंशन…

Read More

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू भुंतर-मणिकर्ण सड़क में सरसाड़ी के समीप एक स्वीफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मारी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान सुरजीत सिंह और मेध राज सिंह निवासी सिंगरेडी जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है।       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण की तरफ से पंजाब के दो युवक बाइक में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुंतर की तरफ से एक स्वीफ्ट कार तेज रफ्तार से आई। सरसाड़ी के समीप मोड़ पर सीधी…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ के भोरंज ब्लॉक की खेलों के आयोजन में सोमवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अमरोह की टीम ने भुक्कड़ को हराकर फाइनल जीता। वहीं कबड्डी के मुकाबलों में फाइनल मैच में मांडवी प्रथम स्थान पर रहा, जबकि उपविजेता मुंडखर की टीम रही। सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।      स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के खेल मैदान में आयोजित करवाए जा रहे इन मैचों में खिलाडिय़ों ने काफी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबलों में…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना  पुलिस थाना अंब के तहत लोअर लोहारा के गांव बेहड़ बगवाला में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पंकज सिंह निवासी बेहड़ के रुप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टर्माटम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।     जानकारी के अनुसार पंकज ने सोमवार सुबह अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उस समय पंकज के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। शाम को जब वो वापिस आए…

Read More