एमबीएम न्यूज़ / शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती छह अगस्त से तीन दिनों तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर जाएंगे। इस दौरान वह संसदीय क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि सत्ती 6 अगस्त को जिला हमीरपुर, 7 अगस्त को जिला देहरा तथा 8 अगस्त को बिलासपुर जिला का प्रवास करेंगे। ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान उनके साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक मंत्री विरेन्द्र कंवर, संसदीय क्षेत्र प्रभारी रणधीर शर्मा जिला की प्रत्येक बैठक में साथ रहेंगे। साथ ही सम्बंधित जिला के जिला प्रभारी भी उस जिला की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अपने इस प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्बन्धित जिला से 2017 विधान सभा चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिलों की सम्पूर्ण कार्यसमिति, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक के अलावा सम्बंधित जिला से प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
चंद्रमोहन ठाकुर ने आगे कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद जिला मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें सम्बंधित जिला के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सम्बन्धित जिला के सभी मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष, सम्बंधित जिला के प्रदेश मोर्चों में जिला से प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, सम्बंधित जिला से राष्ट्रीय मोर्चों में पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य तथा सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इन बैठकों के अलावा सतपाल सत्ती जिला के प्रमुख नेताओं से अलग से भी चर्चा करेंगे।
Trending
- केलांग में जिला स्तरीय रेडक्रॉस दिवस को लेकर बैठक आयोजित
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- चंबा : सेक्टर अधिकारियों को दिया EVM व VVPAT का प्रशिक्षण
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा