Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ /कुल्लू कुल्लू के लंकाबेकर में बिजली बोर्ड के लाईमैन को करंट लग गया है जिससे वह झुलसकर बेहोश हो गया है। बेहोशी की हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब लाईनमैन भाग चंद निवासी मंडी लंकाबेकर में लाईनों को ठीक कर रहा था और इस दौरान उसे करंट लग गया जिससे वह झुलस गया। जिसके चलते अन्य कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। उधर इस घटना की पुलिस…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /ऊना विदेश भेजने के नाम पर अंब के ठठ्ल गांव के एक युवक से दो लाख रुपए की ठगी हुई है। युवक ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उसके साथ अन्य तीन साथियों से भी दो-दो लाख रुपए ठगे हैं। युवक व उसके साथियों ने एजेंट के खिलाफ एसपी ऊना के माध्यम से अंब पुलिस को अपनी शिकायत सौंपी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।  पुलिस को दी शिकायत में ठठल निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस में बताया कि गांव के एक युवक ने विदेश भेजने के मामले में उसे नूरपुर बेदियां के…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर प्रदेश में नेशनल हाईवे की खस्ता हालत को लेकर जय राम सरकार और प्रशासन लगातर घिरता हुआ नजर आ रहा है। कई जगह नेशनल हाईवे में गहरे गड्ढे पड़े है तो कई जगह हाईवे को एक तरफ़ा बंद किया गया है। जिसकी वजह से प्रदेश में लगातर हादसों में इजाफा हुआ है। पिछले दो साल से किरतपुर से नेरचौक फोरलेन हाईवे का कार्य प्रगति पर है लेकिन सुंदरनगर में पुघ से जडोल तक कई जगह पिछले छ: महीने से लैंडस्लाइड होने से हाईवे एक तरफ़ा बंद है। जिसके कारण प्रशासन ने हाईवे को एक तरफ़ा आवाजाही के लिए…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश तकनीकि विश्व विद्यालय के सत्र 2017 में एमटेक में टॉपर गरूषा सेन को गोल्ड मैडल मिला है। हिमाचल प्रदेश तकनीकि विश्वविद्यालय के कनवोकेशन में  राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गोल्ड मैडल और मैरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। गरूषा सेन को यह सम्मान सिविल इंजीनियरिंग में एमटैक की शिक्षा और सत्र 2017 में प्रदेश में टॉपर आने पर मिला है। बेटी गरूषा नगर परिषद क्षेत्र तमड़ोह सुंदरनगर से संबंध रखती है। गरूषा सेन ने दसवीं की शिक्षा डीएवी सुंदरनगर से प्राप्त की, जबकि डिप्लोमा कालाअंब से हासिल किया है। गरूषा सेन की माता संतोष सेन डीएवी स्कूल में…

Read More

अमरप्रीत सिंह/सोलन  प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी लाइन के आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण 2 मार्च को सोलन, दयोठी, चचंबाघाट, शामती, बड़ोग, जौणाजी, सलोगड़ा, बरुरी और आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। Demo Pic यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो मुरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह जिला के नाचन के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे है। अब छम्यार पंचायत के हजारों लोगों को पेयजल के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की 1.84 करोड़ की लागत से छलखी-छम्यार रेफल उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करने जा रहे है। सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने छलखी-छम्यार रेफल उठाऊ पेयजल योजना का खाका तैयार कर निर्धारित समयावधि में इसका कार्य पूरा कर दिया है। योजना के तहत छलखी से पानी को लिफ्ट किया…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर सुंदरनगर के भनवाड़ पंचायत में एक गौशाला जल कर राख हो गई है। आग लगते देख स्थानीय लोगों ने पशुधन को बचाने में सफलता हासिल की। मगर इस घटना में अंदर रखी घास और लकड़ी सहित गौशाला की छत जल कर राख हो गई है। स्थानीय समाजसेवी परस राम ने कहा कि जयोल गांव निवासी अशोक के परिवार ने शाम को अपने पशुधन में दो बैल, एक भेंस और दो बकरियों को अंदर बांध कर अपने कार्य से चले गए। इस दौरान गौशाला में आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग बचाने पहुंच गए। जयोल और पंजरयाला के…

Read More

अमरप्रीत सिंह/सोलन पुरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत दिल्ली से भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। सोलन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता नरेंद्र मोदी को सुनाने के लिए भाजपा कार्यालय में व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री को सुनाने के लिए 50 के करीब भाजपा कार्यकर्ता व नेता इकट्ठे हुए। गौरतलब है कि 2019 में भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने और भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पुरे देश में बात की। सोलन भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर सुंदरनगर उपमंडल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रचंड ठंड ने लोगों पर कहर बरपा दिया है। हाल ही में हुई भारी ताजा बर्फबारी से ग्राम पंचायत बंदली के गांवों बंदली, कचम्हारू,फफना, कुफटू आदि के लगभग 500 लोग बिना पेयजल के जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। यहां पर तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है कि घरों में पानी के नलके भी जाम हो गए हैं। पानी की पाइपों में पानी जमने के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों को सर्दियों के सबसे मुश्किल दौर से गुजरते हुए…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर जिला के साथ लगते लंबलू गांव में पुलिस ने गश्त के दौरान केबल तार के साथ युवक गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मदन लाल, रोपा तहसील जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। युवक को पुलिस ने टेलीफोन केबल चोरी करते हुए मारुती कार के साथ पकड़ा। लगभग 150 मीटर केवल बरामद कर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में लंबलू गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कोई हमारी टीवी केबल की तार काट कर ले जाता है।

Read More