Author: Mbm Desk

नितेश सैनी/सुंदरनगर सुंदरनगर उपमंडल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रचंड ठंड ने लोगों पर कहर बरपा दिया है। हाल ही में हुई भारी ताजा बर्फबारी से ग्राम पंचायत बंदली के गांवों बंदली, कचम्हारू,फफना, कुफटू आदि के लगभग 500 लोग बिना पेयजल के जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। यहां पर तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है कि घरों में पानी के नलके भी जाम हो गए हैं। पानी की पाइपों में पानी जमने के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों को सर्दियों के सबसे मुश्किल दौर से गुजरते हुए…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर जिला के साथ लगते लंबलू गांव में पुलिस ने गश्त के दौरान केबल तार के साथ युवक गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मदन लाल, रोपा तहसील जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। युवक को पुलिस ने टेलीफोन केबल चोरी करते हुए मारुती कार के साथ पकड़ा। लगभग 150 मीटर केवल बरामद कर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में लंबलू गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कोई हमारी टीवी केबल की तार काट कर ले जाता है।

Read More

अनिल छांगू/ज्वाली विद्युत विभाग मे रघुवीर सिंह ने 22 वर्ष तक अपनी सेवा दी। अपना कार्यकाल पूरा करके विद्युत विभाग में लाइनमैन ज्वाली से सेवानिवृत्त हुए है। कर्मचारी यूनियन द्वारा रघुवीर सिंह को शॉल पगड़ी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग ज्वाली के एसडीओ अतुल महाजन एचपीएसईबी कर्मचारी यूनियन के प्रधान मिलाप सिंह, महासचिव बालकृष्ण शर्मा, जेई रोहताश शर्मा, यूनिट उपप्रधान होशियार सिंह व सह सचिव अश्वनी कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू मुख्य शहरों में कूड़े-कचरे की समस्या का अब जल्द ही स्थाई समाधान होगा। उपायुक्त यूनुस ने नगर परिषद कुल्लू को 50 लाख रुपये की राशि संयंत्र की स्थापना के लिए जारी कर दी है। यह जानकारी उपायुक्त आज यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण,रिसाईकलिंग व कचरे से ऊर्जा उत्पादन ये सभी कचरा प्रबंधन के मुख्य घटक हैं। जिन पर बारीकी से कार्य कियाक जा रहा है। कचरा निदान संयंत्र की तर्ज पर संयंत्र की स्थापना की जा रही है और इसकी निविदा प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी जाएगी तथा संयंत्र अगले दो…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत बोबर के तहत लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से निर्मित की जाने वाली उठाऊ पेयजल योजना स्योगी-सतेरन का शिलान्यास तथा राजकीय उच्च पाठशाला कंदार में लगभग 82 लाख रूपये की लागत से निर्मित पाठशाला के भवन का उदघाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर कंदार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समुचित मात्रा में शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। स्योगी-सतेरन उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करते विधायक राकेश जम्वाल इस उद्देश्य की पूर्ति के…

Read More

अमरप्रीत सिंह/सोलन लोकसभा चुनावों को लेकर हिमाचल कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट गई है। कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सोलन में महिला सम्मलेन का आयोजन किया। जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देवी ने महिला कांग्रेस में जोश भरा। ठंड के बावजूद भी पूरे प्रदेश से काफी तादात में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंची। सम्मलेन में महिला कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक ले जाने के निर्देश दिए गए। इस बार प्रदेश लोकसभा सीटों से महिलाओं को टिकट देने की वकालत भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /ऊना पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत सनोली के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बैंक खाते से 55 हजार रुपये की ठगी हुई है। मामले को लेकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर राम प्यारा ने शिकायत बैंक मैनेजर व पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामले को लेकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सनोली निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर राम प्यारा ने बताया कि संतोषगढ़ स्थित एसबीआई के बैंक खाते से एक हफ्ते में करीब 55 हजार रुपये निकले हैं। राम प्यारा ने बताया कि मैंने अपने एटीएम से नंगल में पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले।…

Read More

एमबीएम न्यूज़/नाहन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 1 मार्च के नाहन प्रवास के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। डा. बिंदल खुद आयोजन स्थल पर पहुंचकर आयोजन संबंधी कार्यों की समीक्षा के साथ सभी कार्यों और प्रबंधों की स्वयं देखभाल कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रहे खराब मौसम के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाहन प्रवास के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबन्धों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज एवं…

Read More

वी कुमार/मंडी  पूर्व की सरकारों मे किसी विषय को लेकर अक्सर कोई चर्चा कैबिनेट के सहयोगियों से नहीं की जाती थी। जो भी कार्य होते रहे उन्हे बिना सोचे सरकार लागू करती रही। यही कारण है कि प्रदेश में शिक्षण संस्थान तो बहुत खोले गए, लेकिन सरकारें वहां पर मूलभूत सुविधाएं देेने में नाकाम साबित हुई है। यह बात प्रदेश में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने वल्लभ कॉलेज मंडी के वार्षिक समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकारे बिना किसी चर्चा के फैसलों को लागू करने में लगी रही। जिसके…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर  दलचेहड़ा गांव में आसमानी बिजली गिरने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्री को करतार सिंह के घर में लगी आटा चक्की की मोटर, एमसीवी व साथ में घर की वायरिंग भी जल गई। आटा चक्की का नुकसान को दिखाता मालिक वहीं कुलदीप चंद के घर में लगा सैटअप बाक्स भी खराब हो गया है। इसके अलावा गीता देवी के घर में लगा बिजली का मीटर भी आसमानी बिजली गिरने से खराब हो गया। आसमानी बिजली का धमाका इतनी जोर का हुआ कि एक अन्य घर पर लगी टायलें भी उखड़ गई।…

Read More