Author: Mbm Desk

  सोलन (एमबीएम न्यूज़ ): उपायुक्त राकेश कंवर ने आज यहां पुराने उपायुक्त कार्यलय में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक केन्द्र, छोटे बच्चों के लिए देख-भाल केन्द्र, बुक हब के अतिरिक्त खण्ड तथा साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मेलन केन्द्र का शुभारंम्भ  किया वरिष्ठ नागरिक केन्द्र का शुभारम्भ पुराने उपायुक्त कार्यालय की धरातल मंजिल पर किया गया है।       यहां वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक ही स्थान पर सुविधा प्राप्त होगी। राकेश कंवर ने इस अवसर पर सभी को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य…

Read More

बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): जिला  में तीन अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आभार रैली की सुरक्षा व्यवस्था का  पूरा जिम्मा  प्रदेश पुलिस का है , जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को दिन प्रति दिन सख्त किया जा रहा है।       प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा को मध्य नज़र रखते हुए एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिला एसपी अंजुम आरा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा पुलिस प्रमुख शोमेश गोयल द्वारा भी लिया गया है , जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को देखा गया है।         उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) :  विस क्षेत्र के तहत रायपुर सहोड़ा गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।      जानकारी के अनुसार रायपुर सहोड़ा निवासी माया देवी शनिवार देर सांय अपने घर के समीप काम कर रही थी, इसी दौरान  उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।     तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। सीएमओ  डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।

Read More

नेरचौक (एमबीएम न्यूज़ ): अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर भंगरोटू वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेरचौक व्यापार मंडल के प्रधान अमृतपाल सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।       इसके अलावा इस अवसर पर मौजूद लोगों में वृद्धाश्रम के प्रधान डा. दिनेश विशिष्ठ, वरिष्ठ उपप्रधान ध्यान सिंह गुलेरिया, उपप्रधान भगत राम, महासचिव ईश्वर दास सोनी, कोषाध्यक्ष सूरत सिंह गुलेरिया, सचिव डा. सुभाष गुलेरिया, मुनीलाल तलवार, केसर सिंह गुलेरिया तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण तथा वृद्धाश्रम में रहने वाले 25 वृद्ध भी शामिल हुए।        इसके साथ ही 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके…

Read More

मंडी (एमबीएम न्यूज़ ): जिला में बतौर उपायुक्त बीताए तीन वर्ष जिंदगी भर याद रहेंगे। यह बात आईएएस अधिकारी संदीप कदम ने मंडी में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कदम को राज्य सरकार ने डीसी मंडी के पद से बदलकर डीसी हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है। संदीप कदम ने डीसी हमीरपुर के पद पर अपने कार्यभार को संभाल लिया है।          मंडी जिला में तीन वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने के साथ ही संदीप कदम के खाते में ढेरों उपलब्धियां भी शामिल हैं। संदीप कदम के कार्यकाल…

Read More

मंडी (वी.कुमार ): बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा देश भर में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी में भी दशहरे की खासी धूम देखने को मिली। शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले जलाए गए।      शहरवासी बड़ी संख्या में पड्डल मैदान पहुंचे और रावण दहन का आनंद उठाया। इससे पहले शहर में भव्य शोभायात्राएं भी निकाली गई जिसमें रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य रूप धारण करके शहर भर की परिक्रमा की। इसके साथ ही रावण दहन के लिए शहर के अराध्य राज माधव…

Read More

धर्मशाला(एमबीएम  न्यूज़ ): मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने आज ग्राम पंचायत रमेहड़ में एक समरोह के दौरान 17 महिला मंडलों को 10-10 हजार रूपये की राशि के चैक वितरित किये । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सुलह में विकास के नए आयाम स्थापित  किये  हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्यकाल में सुलह क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास करने का प्रयास किया है और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव तथा गरीब तक पहुंचाया गया है।…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज़ ): लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के पदाधिकारी संगठन के अध्यक्ष संजय बतरा की अध्यक्षता में एक्सईएन बिजली बोर्ड बद्दी राकेश ठाकुर को मिले जिसमें विभिन्न समस्याएं उठायी गई। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में बिजली को लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना उनको करना पड रहा है।       विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में लघु उद्योग भारती बददी के अध्यक्ष संजय बतरा ने कहा कि बिजली कट से जुडी कोई भी मेसेज या ईमेल कम से कम दो या तीन दिन पहले आनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री राजीव कंसल ने अधिकारियों से आग्रह किया की…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना अंब के समीप पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  मृतक की पहचान बंता राम निवासी पनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने  शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है ।      वहीं पुलिस ने मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस थाना अंब के समीप ट्रैक्टर  संख्या पीबी 45-8657 व बोलेरो कार संख्या पीबी-07-5462 के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बंता राम भी सड़क किनारे खड़ा था।     टक्कर के बाद ट्रैक्टर ने बंता राम के ऊपर से गुजार गया।…

Read More

 कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): 30 सितंबर से आरंभ होने वाले सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों  के बीच वीरवार को जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उत्सव के आयोजन स्थल ढालपुर मैदान व लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र के आस-पास माॅक ड्रिल करके आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया।      इस माॅक ड्रिल में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड , अग्निशमन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभागों व नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों, नेहरू युवा केंद्र व अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।      माॅक…

Read More