Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ / नाहन जिला उपायुक्त एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि माहामाया माता बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के ग्यारहवे दिन तक लगभग 5 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।   मन्दिर में नवरात्र के ग्यारहवे दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 1 करोड 21 लाख 22 हजार 639 रूपयेे नगद राशि, 146 ग्राम 300 मिली ग्राम सोना तथा 16 किलो 980 ग्राम चांदी चढ़ाई गई।   उन्होंने बताया कि नवरात्रे के ग्यारहवे  दिन लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया तथा 11 लाख 49 हजार  851…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू स्पेशल जज जिया लाल आजाद की अदालत ने एक चरस तस्कर को दस साल की सजा और 80 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह सजा कुर्म दत्त पुत्र हरिचंद जरवाला बंजार के सुनाई गई है।    उप जिला न्यायवादी पंकज धीमान ने सरकार की ओर से मामले की पैरवी करते हुए बताया कि 9 फरवरी 2015 को पुलिस ने उक्त व्यक्ति को 855 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।   उसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर हिमाचल राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की जिला इकाई ने मंगलवार को बैठक कर बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव प्रो. अमरजीत अत्री ने की जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुददों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रो. अत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करने पर विचार किया जा रहा है।   एजीसीटीए राज्य सरकार की इस प्रस्ताव का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जब हर विभाग का निदेशक उसी विभाग के काडर का अधिकारी होता…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ जंजैहली  उपमंडल संवाददाता सुंदरनगर सिराज के सुप्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक लीलाधर चौहान जिला  के जाने माने कवि भी है जिन्होंने अपने  सिराज की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए जीना शोभला म्हारे  सिराजे रा, गीत गाकर के सिराज का नाम  हिमाचल प्रदेश में  रोशन किया है। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला सुंदर नगर में भी उन्होंने इसी गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। जैसे ही उन्होंने यह गीत गाया पूरा पंडाल गूंज उठा।   उसके बाद उन्होंने हिमाचली संस्कृति  पर आधारित  हाय मांमटी गीत भोले मामटी गीत गाकर  पंडाल  मैं बैठे सैकड़ों लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जिला को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में अग्रणी जिला बनाने के लिए धरातल पर स्वच्छता के कार्यों में ओर अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हवा, मिट्टी तथा पानी प्रदूषित हो चूका हैं। जिसके लिए स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ जल स्वच्छ शौचालय तथा स्वच्छ हाथ की परिकल्पना को साकार कर स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकता है।    उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में जिला ने निर्धारित…

Read More

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं विधायक राजेन्द्र गर्ग द्वारा घुमारवीं शहर में चल रहे टू-लेन के कार्य का अचानक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहर में किए जाने वाले कार्य को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बात की।       उन्होंने कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों का काम शीघ्र पूरा किया जाए क्योंकि लोगों को इस कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कंपनी को निर्देश दिए कि लोगों की समस्या को देखते हुए निरंतर पानी का छिड़काव किया जाए ताकि लोगों को प्रदूषण की समस्या न हो।    …

Read More

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू  हिमाचल प्रदेश के वन, परिवहन एवं युवा सेवा व खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज सिने संगीतकार व गायक बालकृष्ण शर्मा की ऑडियो एल्बम बंजारा का विमोचन किया। मंत्री गोविंद ठाकुर के सरकारी आवास में हुए इस एल्बम के रिलीज अवसर पर उन्होंने हिमाचल संगीत के उत्थान पर हिमाचल सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया।      इस अवसर पर बालकृष्ण शर्मा ने हरिद्वारा वे जांदीए हो गीत गाया और हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य से लवरेज वादियों, संस्कृति व वाद्ययन्त्रों पर आधारित एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया। हिमाचली गीतों से सुसज्जित इस गुलदस्ते में कांगड़ी, मंडयाली, चंबियाली, कुल्लुवी व महासूवी…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना  औद्योगिक क्षेत्र बाथू में टाहलीवाल पुलिस को एक व्यक्ति को 320 ग्राम गांजे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान शंकर सिंह निवासी बिंदतोली बिहार के रूप में की गई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।    पुलिस चोकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकर सिंह निवासी बिहार को सोमवार शाम बाथू में सुविधा केंद्र के पास सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। शक के बिनाह पर जब इसकी तलाशी ली गई, तो इसके पास से नशीली सामग्री बरामद की गई।    डीएसपी कुलविंदर…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला  नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी को शुन्नी थाना अन्तर्गत तत्ता पानी के समीप नाकेबन्दी के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी पैदल आ रहा था और तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 300 ग्राम चरस बरामद हुई।    आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नितेश पुत्र मोहन सिंह निवासी करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।    पुलिस ने आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More

 जंजहैली/लीलाधर चौहान देवभूमि जन विकास संस्था के सौजन्य से माता हनोगी में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सिराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने आकर शिरकत  की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को माता की चुन्नी व टोपी से सम्मानित किया गया।      संस्था द्वारा  इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लोक गायकों को सम्मानित भी किया गया जिसमें वरिष्ठ लोक गायक बलवीर ठाकुर, परसराम ,कृष्णा ठाकुर ,इंद्रजीत को संस्था द्वारा माता की चुन्नी और टोपी लगा कर सम्मानित किया  गया।       जानकारी के अनुसार इस भगवती जागरण…

Read More