Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू जिला की कुछ पंचायतों और जिला परिषद के एक वार्ड में 29 जुलाई को होने वाले उपचुनावों की प्रक्रिया के दौरान इन क्षेत्रों शराब की बिक्री व वितरण पर पूूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधीश युनूस ने कहा कि इसका उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को छह माह का कारावास व दो हजार स्पये जुर्माना हो सकता है। पंचायत उप चुनाव वाले क्षेत्रों में हथियारों पर पूर्ण प्रतिबन्ध। कुल्लू जिला की कुछ पंचायतों और जिला परिषद के एक वार्ड में 29 जुलाई को होने वाले उपचुनावों के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /सोलन  जिला दंडाधिकारी सोलन ने द्रवित पैट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियम) आदेश 2000 के खंड 9 (ई) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सोलन के विभिन्न स्थानों पर 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का अधिकतम मूल्य निर्धारित किया है।   इन आदेशों के अनुसार जिले के जयनगर वाया बडल, उखू में मैसर्ज शहीद प्रदीप गैस सर्विस, रामशहर द्वारा 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का विक्रय मूल्य 747 रुपए निर्धारित किया गया है। इस मूल्य में प्रति सिलेंडर अतिरिक्त मजदूरी 23 रुपए भी समाहित है।      यह दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इन…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना  थाना हरोली के तहत पंजावर गांव की 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है।     वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंजावर गांव की युवती ने रविवार शाम गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन तुरंत युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है।      डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /नाहन  ज्वाला नवयुवक मंडल मालोवाला की एक बैठक सोमवार को जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अरुण चौहान को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।    उनके अलावा चंचल कुमार को उपप्रधान, सन्नी भाटिया को सचिव, पंकज चौहान को उप सचिव, रजनीश तोमर को कोषाध्यक्ष व मनीष चौहान, विक्रम सिंह और सुमित कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया है।     कार्यकारिणी सदस्यों में डिंपल, हितेश, नवीन, प्रदीप, लालचंद, जोगिंद्र, आदेश, रुपेश, प्रदीप,चमन व रवि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बल्डूहक के बमनेहड़ गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है।      मृतक की पत्नी रीना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेशम कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव बादल कोट, रियासी ऊधमपुर जम्मू का स्थाई निवासी था, जोकि बमनेहड़ गांव के सुरेश कुमार के घर किराए पर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।      रेशम की पत्नी रीना ने रविवार सुबह लाइट जला कर…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /ऊना सदर थाना के तहत नारी स्थित बाबा डेरा आश्रम के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स चुराने का मामला सामने आया है। पर्स में करीब सात हजार रुपये की नगदी, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी कागज थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      जानकारी के मुताबिक विजय कुमार निवासी बहड़ाला शनिवार रात परिवार सहित डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी गया हुआ था। आश्रम के बाहर पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर माथा टेकने के लिए चला गया। वापिस आया तो देखा कि गाड़ी की शीशा टूटा हुआ है और…

Read More

एमबीएम न्यूज़ ध् हमीरपुर पूर्व सैनिकोंए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। यह जानकारी सिंचाई जन स्वास्थ्य बागबानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को ज़िला के एक निजी कॉलेज के सभागार में वेटर्न इंडिया संस्था की ओर से आयोजित कारगिल पराक्रम परेड सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है। अधिकांश परिवार सेना के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1965ए 1971 तथा कारगिल युद्व में हिमाचल के वीर जवानों ने अग्रणी मोर्चे पर डटकर दुश्मनों के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू दो दिन पूर्व कुल्लू के बाला बेहड से चोरी हुए लाखों के आभूषण मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दो दिनों के भीतर इस मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि बालाबेहड़ में एक घर से 2 लाख 10 हजार के सोने के आभूषण चोरी हुए थे।  पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में राकेश उर्फ चूहा पुत्र सुदामा निवासी अखाड़ा बाजार, थरवल उर्फ राजू पटवारी…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /ऊना उप-तहसील जोल के तहत घनारी में 15 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक घनारी निवासी मुनीष कुमार रविवार सुबह घर में सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। बच्चें के चिल्लाने पर परिजनों ने सांप को देखा। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।     क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के…

Read More

नितेश सैनी /सुंदरनगर सुंदरनगर के जुगाहण में खेतों में काम कर रही महिलाओं पर तेंदुए ने हमला करने की मामला सामने आया है। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई है। खेतों में काम कर रही तीन महिलाओं पर अचानक खेतों में घुस आए एक तेंदुए ने हमला कर डाला। हमले में तेंदुआ सरला देवी (58) पत्नी साध राम पर झपटा मारा। जिससे उनके गर्दन और कंधे में चोट आई है। तेंदुए ने शीला देवी पत्नी लालमन पर झपटा मारा। इनको घायल कर तेंदुआ ने 50 मीटर की दूरी पर काम करती हुई एक अन्य महिला पर भी हमला किया था।…

Read More