Author: Mbm Desk

नाहन / कामिनी ठाकूर :  नाहन के समीप लगती ग्राम पंचायत सैन की सेर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंचायत सदस्यों व उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग से बीआरसी जाहिदा ने FTK किट से पंचायत वासियों को जल गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया।  प्रशिक्षण में गांव की युवा पीढ़ी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कई स्त्रोतों की गुणवत्ता जांची गई। इस अवसर पर BRC जाहिदा ने एक देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। जल स्रोतों में सफाई भी करवाई गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रेखा…

Read More

बिलासपुर, 14 अगस्त : नम्होल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंजोग के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के पुरजोर प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजोग के पास गत शुक्रवार आधी रात को एक व्यक्ति सड़क के किनारे औंधे मुंह गिरा हुआ मिला। सीधा करने पर उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना के आधार पर एंबुलेंस मौके…

Read More

शिमला , 14 अगस्त : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालीचैकी में पंच परमेश्वर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी संस्थाएं हैं, जिनको सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय तैयार किया गया था जब वह प्रदेश के पंचायती राज मंत्री थे। इसका मुख्य उद्देश्य इन निर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और अधिनियमों के बारे में शिक्षित करना है, ताकि वे अधिक प्रतिबद्धता के साथ अपना…

Read More

सोलन, 14 अगस्त : जिला परवाणू के सेक्टर 2 में कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 में एसके इंटरप्राइजेज के मालिक शनिवार सुबह गोदाम को खोलने के लिए आया तो उन्होंने पाया की गोदाम के शटर का ताला टूटा हुआ है, और बाहर इनकी गाडी पिक-अप HR 68A -0459 भी गायब थी, जो गोदाम के बाहर खडी थी।  उन्होंने शटर उठाकर देखा तो कुछ सामान बिखरा था और कुछ गायब था। सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुए थे और सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था, गल्ला भी टूटा हुआ था व गल्ले में पडा कैश भी गायब था, जिसकी सूचना इनके द्वारा पुलिस को दी…

Read More

नाहन,14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास कार्यालय नाहन द्वारा जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र, सिरमौर होटल एसोसिएशन, नगर परिषद नाहन के सहयोग से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के अंतर्गत दो सडका नाहन में सफाई एवं स्वच्छता का कार्य किया।  इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र नाहन के स्वयंसेवी, नाहन एवं कालाअंब के होटल तथा रेस्टोरेंट व्यवसायी तथा जिला पर्यटन विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस दौरान पार्षद संध्या अग्रवाल, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा, सिरमौर होटल एसोसिएशन से धिराज चौहान, मनीष अग्रवाल, राजकुमार, अश्वनी सैनी, दिनेश शर्मा आदि ने…

Read More

सोलन, 14 अगस्त : जिला अर्की के चौगान मैदान में आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अर्की चौगान मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे। राजिन्द्र गर्ग 15 अगस्त, 2021 को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस…

Read More

सोलन, 14 अगस्त : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सोलन में स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के तहत जिलें के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान उपमण्डलाधिकारी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यान्वित किया गया।अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ रखना आवश्यक है। इसके लिए हम सभी अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी का व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति संवेदनशील रहे तो हम स्वच्छता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं, जो देश, प्रदेश एवं…

Read More

सोलन , 14 अगस्त : मुख्यमंत्रीजयराम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खंड विकास अधिकारी कार्यालय बीडीओ खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्होंने अर्की के…

Read More

धर्मशाला, 13 अगस्त : जिला में शनिवार को 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए 250 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें भवारना ब्लाक के भवारना, सुलह, खैरा, धीरा, गढ़, जैंद, द्रग, रझूं, ननाओं, डरोह, मरंडा, नौरा, फरेड़, सपरूल, चदेड़, मालग, भलोटा, बोदा, कुराल, चौकी, खरोट, डगेरा, घराना, पुन्नर, चम्बी, दैहण, घनेटा, परौर, भाडल देवी, डाडासीबा ब्लॉक के डाडासीबा, टैरेस, रक्कड़, गरली, पीरसलूही, ढ़लियारा, बारी, कस्बा कोटला, सुनेहत, परागपुर, जम्बल, बारा, दीजाग बहार, सलेटी, डांगरियां, लोअर भलवाल, सेरी, सियूल, जंडौर, सुखाड, नारी, फतेहपुर ब्लॉक के फतेहपुर, रेहन, रे, राजा का तालाब, धमेटा, भरमाड़, लरथवाड़ी, बडी भतरान, स्थाना, धौलापुर, लरहूं, पोलियां,…

Read More

सोलन, 13 अगस्त : केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा 28 अगस्त, 2021 को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक  ईरा प्रभात ने शुक्रवार को यहां दी। ईरा प्रभात ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के दृष्टिगत इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौड़ पूरे देश में 02 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का 28 अगस्त, 2021 को प्रातः 8.30 बजे…

Read More