Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक
    • पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष
    • पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम
    • पांवटा साहिब : “हर घर तिरंगा” के तहत नघेता गांव की महिला व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा 
    • नाहन : इनरव्हील क्लब आजादी के अमृत महोत्सव में दिखाई भागीदारी 
    • राकेश पठानिया ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता
    • हमीरपुर में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी
    • देहरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    MBM NEWSMBM NEWS
    • Home
    • हिमाचल
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • क्राइम
    • ताजा समाचार
    • खेलकूद
    • धार्मिक
    • दुर्घटनाएं
    MBM NEWSMBM NEWS
    Home»हमीरपुर»महंगाई को लेकर हमीरपुर में गरजी कांग्रेस, रैली निकालकर किया रोष प्रदर्शन
    हमीरपुर

    महंगाई को लेकर हमीरपुर में गरजी कांग्रेस, रैली निकालकर किया रोष प्रदर्शन

    By Mbm DeskAugust 6, 2022Updated:August 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर, 6 अगस्त :महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। उसी के तहत आज हमीरपुर जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा रैली निकालकर रोष व्यक्त किया गया और उपायुक्त कार्यालय के बाहर सड़क रोक कर आधा घंटा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने नेताओं को वहां से हटाने के लिए जोर जबरदस्ती भी की।

    इसके बाद प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र दत्त लखन पाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलविंदर सिंह बबलू पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य नेताओं को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर पुलिस ने हिरासत में लिया। 

    इस दौरान दोनों ओर से जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। नेताओं के गिरफ्तारी के बाद भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगभग 15 मिनट तक सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया।कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। और खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। और आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। इसको लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन केंद्र प्रदेश की सरकार महंगाई कम नही किया।

    उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैया के चलते कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर उतरी है। अगर सरकार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार सहित केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दों पर कोई उचित कदम नहीं उठाती है, तो पार्टी आगे भी इस तरह के आंदोलन कर गिरफ्तारी देने से गुरेज नहीं करेंगे। 

    गिरफ्तारी देने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि जब देश के मुद्दों बेरोजगारी महंगाई को लेकर सवाल किए जा रहे थे तो उन्हें ईडी द्वारा बुलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की जनविरोधी फैसले के खिलाफ देश भर में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैया के चलते हैं कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर उतर कर विरोध जता रही है और पार्टी कार्यकर्ता आगे भी इस तरह के आंदोलन करती रहेगी, जब तक सरकार जाग नहीं जाती। 

    hamirpur news himachal news in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Mbm Desk

    Related Posts

    उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक

    August 17, 2022

    पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष

    August 17, 2022

    पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम

    August 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    कांगड़ा

    उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक

    By Mbm DeskAugust 17, 20220

    कांगड़ा/ आशीष शर्मा : प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में जनकल्याण के नए आयाम स्थापित…

    हमीरपुर

    पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष

    By Mbm DeskAugust 17, 20220

    हमीरपुर, 17 अगस्त : द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार को…

    सिरमौर

    पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम

    By Mbm DeskAugust 16, 20220

    नाहन /अंजू शर्मा : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में अमृत…

    सिरमौर

    पांवटा साहिब : “हर घर तिरंगा” के तहत नघेता गांव की महिला व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा 

    By Mbm DeskAugust 16, 20220

    नाहन / अंजू शर्मा : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में…

    Facebook Twitter Instagram Pinterest WhatsApp
    © 2022 DasKreative

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.