सोलन, 28 अप्रैल : नगर निगम विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सोलन नगर निगम को समुचित धन उपलब्ध करवा रही है। पहले भी नगर निगम सोलन को 20 करोड़ स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से 16 करोड़ नगर निगम सोलन को मिल गये है। वहीं अब सोलन के स्वर्गीय विकास एंव सौंदर्यीकरण के लिए सोलन डेवलपमेंट प्लान को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है। जो कि भाजपा के सोलन से शीर्ष नेतृत्व ने बैठक के बाद सरकार को भेजा था।
![](https://mbmnewsnetwork.in/wp-content/uploads/2022/04/solan-4.jpg)
इसके लिए भाजपा मंडल व भाजपा के पार्षदों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने सोलन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए मदन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार सोलन नगर निगम को धन की कमी नहीं रही है। डेवलपमेंट प्लान से अब सोलन की खामियां दूर होंगी। मदन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नगर परिषद कार्य करने में असफल साबित हो रही है। प्रदेश सरकार के धन का सदुपयोग भी नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नगर निगम ने चुनाव से पहले जो नि शुल्क कूड़ा उठाने एवं पानी देने का वादा किया था। वह उसे भी पूरा नहीं कर पाई है जिसका खामियाजा उन्होंने आगामी चुनावों में भुगतना पडेगा।