रिकांगपिओ, 28 अप्रैल : मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस हाई कमांड द्वारा हिमाचल कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने कहा कि हाई कमांड के इस निर्णय का किन्नौर कांग्रेस स्वागत करती है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाने, मुकेश अग्निहोत्री को पुनः नेता प्रतिपक्ष एवं किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी को काग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाने पर हाई कमांड का धन्यवाद किया है।

केसर नेगी ने कहा कि इन नियुक्तियों से काग्रेस में एकझुटता आएगी और आने वाले विधानसभा चुनावों में काग्रेस सत्ता में वापिस काबिज़ होगी। नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता आज भी समूचे प्रदेश में यथावत बरकरार है। प्रदेश की जनता आज भी राजा वीरभद्र सिंह के जनहितैषी कार्यों को नहीं भूली है। इसलिए आने वाले समय में भी कांग्रेस को अपने दिवंगत नेता की लोकप्रियता व उनके द्वारा हिमाचल निर्माण में योगदान का भरपूर लाभ मिलेगा।
नेगी ने कहा कि कांग्रेस हाई कमांड द्वारा गठित प्रदेश नई कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी की अटकलों को अब पूर्ण विराम लगेगा। प्रदेश की जनता वर्तमान जयराम सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है, और जनता एक बार पुनः कांग्रेस की सरकार सत्ता में चाहती है।
केसर नेगी ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी फिर एक बार कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक बनना किन्नौर के लिए गौरव की बात है। जिसके लिए किन्नौर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती है।
Leave a Reply