रिकांगपिओ,27 दिसंबर : उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की लड़कियों द्वारा पदक जीतने पर बधाई दी।
उपायुक्त ने कहा कि इससे प्रदेश सहित जिला का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में विनाकशी ने 57 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। माया कुमारी एवम दीपिका ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिला से 6 लड़कियों का चयन एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए हुआ है, जो कि तीन जनवरी 2022 से रोहतक में आयोजित होगा, जिसमें स्नेहा कुमारी (66 किलो), दीपिका (63 किलो), विनाकशी (57 किलो), ऋतु (52 किलो), कशिश (48 किलो) और सपना थापा (54 किलो) अपना जौहर दिखाएंगे।