रेणुका जी,14 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों को हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों की नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र में अस्थि कलश रेणुका विधानसभा की जनता को अंतिम दर्शन के लिए रेणुका विधानसभा में पहुंचाया जा रहा है।
पूर्व सीपीएस रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने बताया कि आदरणीय वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जो लोग शिमला रामपुर नहीं जा पाए थे। इन सभी लोगों को 16 जुलाई और 17 जुलाई को रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश के अंतिम दर्शन कर सकते हैं।
अस्थि कलश रेणुका विधानसभा क्षेत्र में अंतिम दर्शन के लिए 2 दिन घूमेगा पहले दिन 10:00 बजे सुबह बोगधार, सुबह 11:30 बजे नौहराधार, दोपहर बाद 2:00 बजे हरिपुरधार, और 4:00 बजे संगडाह में अस्थि कलश के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे दिन 17 जुलाई को कुब्जा पवेलियन श्री रेणुका देवी अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके पश्चात कलश नीचे गिरी नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने बताया कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के हम पर अनेक उपकार है विकास के कार्य में कोई भी कमी नहीं छोड़ी थी। जिसे जन्मो-जन्मो तक नहीं भुलाया जा सकता आने वाली पीढ़ी भी उन्हें याद करेगी।