रिकांगपिओ,10 जुलाई : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर किन्नौर में जगह-जगह बौद्ध मठों में पूजा अर्चना के साथ मंत्रोच्चार किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिला के रुशकलंग-तालिंग कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष कर्म सिंह नेगी की अध्यक्षता में रुशकलंग बुद्ध मंदिर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर बुद्ध मंदिर रुशकलंग में 108 दीया जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार किया गया। अध्यक्ष कर्म सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से देश व प्रदेश को भारी क्षति हुई है जिस का भरपाई करना नामुमकिन है।
इस अवसर पर ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कर्म सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भादर चंद,सचिव नीमा सिंघे नेगी,पनमा नेगी,अमीर नेगी, तंज़ीन छोरज्ञा, चंद्र कुमार, चंद्र दास, चंद्र प्रकाश, शेरपा लामा, बुद्धा चंद, कर्मा नेगी, टाशी नेगी,दिनेश नेगी,छोपेल सोनी, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।