नाहन,06 जुलाई : सबस्टेशन सोलन 132/33 केवी, 16/20 एमवीए में आवश्यक रखरखाव हेतु 8 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नारग राजेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्युत उपमंडल नारग, सराहां और बागथन के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।