नाहन- 18 जून : विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि काश 1857 की क्रांति में मेरे देश को कामयाबी मिल गई होती , जब लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़़ी, 90 वर्ष पूर्व देश आजाद होता, देश खंडित न होकर अखंड भारत बनता।
डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नाहन में महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत यह बात कही। नाहन में रानी झांसी पार्क में आज एक सूक्ष्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस आयोजन में मुख्यतः भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता पार्षदगण व महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्रवाल नीति अग्रवाल अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठ कर मेरा देश दुनिया का सर्वशक्तिमान देश बनकर दुनिया में भारतीय संस्कृति का ध्वजवाहक बनता। आज रानी झांसी की पुण्यतिथि पर हम सब 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं को नमन करते हैं।