एमबीएम न्यूज/नाहन
शंभूवाला के समीप बनकला में एक महिला पर अचानक मधुमक्खियां टूट पड़ी। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला की हालत को देखकर परिजन तुरंत 108 एंबुलैंस की मदद से महिला को मैडीकल कालेज नाहन लेकर आए जहां महिला का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बनकला में बेबी देवी पर मधुमक्खियों ने हमला बोला। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गौर हो कि क्षेत्र में मौसम सुहावना होते ही मधुमक्खियां अपना ड़ेरा डालती हैं और सर्दी बढ़ जाने पर यहां से पलायन करती हैं।