एमबीएम न्यूज़ / ऊना
सदर थाना ऊना के तहत लालसिंगी में 24 वर्षीय युवक ने जहर निगल लिया है। युवक का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक ने जहर किन कारणों से खाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीहुल पुत्र गुलाब भुगीर निवासी रांची जो ऊना के लालसिंगी में रहते हैं। बीहुल ने शनिवार देर शाम जहर निगल लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा बीहुल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीहुल के ब्यान दर्ज किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि युवक ने जहर किन कारणों से निगला इसका पता लगाया जा रहा है।
Trending
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
- रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं निभा रही हैं सक्रिय भूमिका
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
- सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण