नितेश सैनी / सुंदरनगर
ग्राम पंचायत जड़ोल के भवाणा में रविवार को पापा अभियान के तहत 600 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रदूषित आठ शहरों की हवा शुद्ध करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पॉल्यूशन आबेटिंग प्लांटेशन अभियान (पापा) का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच जून को सुंदरनगर से किया था।
हवा को शुद्ध करने के लिए 50 हजार पौधे शहर में रोपित करने का लक्ष्य इस अभियान के तहत रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों की सौगातें दी है। विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में सुंदरनगर के विकास को ग्रहण लग गया था।
अब सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिल गयी है। यह सब मुखयमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद की बदौलत हो पा रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय सुंदरनगर के प्रभारी अनुप वैद्य ने बताया कि इस अभियान को तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में चिन्हित स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा।
Trending
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण