सरकार ने जलरक्षकों की पॉलिसी को दी हरी झंडी

एमबीएम न्यूज़ / नालागढ़ 

       जलरक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नालागढ़ के लोक निर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में नालागढ़ ब्लॉक के 60 से अधिक जलरक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जलरक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू पंवार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बबलू पंवार ने बताया कि जलरक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेशाध्यक्ष बली राम शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर से शिमला में मिली थी। बबलू पंवार ने बताया कि इस दौरान आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने स्पष्ट आश्वस्त किया था, कि जल रक्षकों के लिए पॉलिसी बनकर तैयार है।  जिसके लिए एक सम्मलेन शिमला में जल्द आयोजित किया जाएगा। बबलू पंवार ने बताया कि सरकार जलरक्षक संघ के कार्य से संतुष्ट है।

जलरक्षक संघ की बैठक के उपरांत ब्लाक पदाधिकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ

   बैठक में जलरक्षक संघ ने आगामी रणनीति को लेकर भी व्यापक चर्चा की। नालागढ़ ब्लॉक के सभी जलरक्षकों ने संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की बात कही। बैठक में बबलू पंवार के साथ ब्लॉक प्रधान राज वाला, उपप्रधान दर्शन सिंह, ब्लॉक सचिव कुलदीप सिंह, जिला संगठन सचिव अवतार सिंह, करतार सिंह, सावित्री देवी, शिव राम, अजय कुमार, जवाहर सिंह, गुरप्रीत सिंह, परविंद्र, दविंद्र, मदन लाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेे।

 

 

 


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *