एमबीएम न्यूज़ / ऊना
क्षेत्र के टक्का रोड अरनियाला लोअर में दर्जी की दुकान में अचानक ही आग भड़क गई। इस अग्निकांड में पीड़ित का 4 लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। पुलिस मामले का जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार टक्का रोड पर स्थित टेलर मास्टर बलवंत सिंह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चला गया। रात करीब 11 बजे उसकी दुकान में अचानक ही आग भड़क गई। स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। अग्निकांड में पीड़ित का करीब 4 लाख का नुजसान आंका जा रहा है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।