एमबीएम न्यूज़ / बद्दी
हिन्द मजदूर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल की अगुवाई में जिला के डीसी ललित जैन से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को को जहां अपनी समस्याओं से अवगत कराया वहीं बीबीएन में उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यो की प्रशंसा की। ललित जैन ने प्रतिनिधिमंडल से बीबीएन में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो का स्मरण भी किया। हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि बीबीएन के बाद सिरमौर जिले के पांवटा साहिब व कालाअंब में औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर हजारों कामगार फैक्टरी में काम क रते है। वह चाहते है, कि यहां पर श्रम कानून शक्ति से लागू किए जाए।

डीसी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य
अगर उन्हें जमीन उपलब्ध होती है, तो वह यहां पर एक चैरीटेबल चिकित्सालय खोलना चाहते है। जिससे गरीब लोगों को घरद्वार पर ही चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने यहां पर वृद्धाश्रम खोलने का भी प्रस्ताव डीसी के समक्ष रखा। जिस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पास माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर ट्रस्ट के तहत कमरे है। जहां पर वह ओल्ड- डे होम चला सकते है। यहां पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से दोनों समय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। यही नहीं अनाथ बच्चों को भी यहां पर रख सकते है।
जिससे उन्हें माता पिता का प्यार भी मिल सके। उन्होंने डा. मुकेश को चेरीटेबल ट्रस्ट खोलने के लिए जमीन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पूर्व प्रदेश जन संपर्क अधिकारी देवब्रत यादव ने भी उपायुक्त को निगम की योजनाओं की जानकारी दी तथा जिला में भी निगम की ओर से सुविधा समागन कराने की बात कही जिससे कामगारों को निगम की योजनाओं की जानकारी मिल सके। डीसी ललित जैन ने उन्हें इस बारे में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बीबीएनडीए के सीईओ के पद पर बद्दी में रहते हुए जो विकास कार्य कराए उनकी गिनाया तथा उपायुक्त ने भी इन विकास कार्यो का फीडबेक लिया। बीबीएन के लोग चाहते है कि ललित जैन जैसा सूझबूझ वाला अधिकारी को दोबारा सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करने के मौका मिले जिससे बीबीएन के विकास कार्यो को गति मिल सके। प्रतिनिधिमंड़ल ने बीबीएन में कराए गए विकास कार्यो के लिए ललित जैन को सम्मानित भी किया।