वि कुमार / मंडी
मंडी में शुक्रवार को ओलंपिक डे मनाया गया। इस मौके पर मंडी के पड्डल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी मंडी की तरफ से किया गया। ओलंपिक डे के मौके पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें गर्ल्स सुन्दरनगर और गर्ल्स मंडी की टीमों के दमदार मैच में सुन्दरनगर ने मंडी की टीम को 2 -1 से शिकस्त दी।
वहीं लड़कों की टीम में वल्लभ कॉलेज मंडी ने हॉकी मंडी को 3 -2 से पराजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी मंडी के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने की। उन्होंने इस मौके पर विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राजा सिंह ने कहा कि आज के कुछ युवा नशे के दलदल में जा रहे हैं। खेलों के प्रति युवाओं की रूची बढाने के लिए ही इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों के प्रति उत्साह बढाने के लिए आने वाले समय में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। ताकि प्रदेश का युवा वर्ग खेलों के माध्यम से स्वस्थ भी रहे और अपना करियर भी बना सके।
Trending
- नाहन : NSUI के युवाओं ने किया घर-घर जाकर चुनाव प्रचार
- सोलन : लाईसेंस धारकों को हथियार अविलम्ब जमा करवाने के आदेश जारी
- अर्की बाज़ार में निकाली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील
- सोलन : माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
- सामान्य पर्यवेक्षक का कैंप कार्यालय धर्मशाला सर्किट हाउस में स्थापित : उपायुक्त
- धर्मशाला में 15 मई को इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- CBSE : दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन का शानदार प्रदर्शन
- नाहन : कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न