एक ही दिन में 108 एम्बुलेंस के अंदर दो सफल प्रसव….

मंडी(वी कुमार): 21 वर्षीय रेखा देवी को प्रेगनेंसी में कॉम्प्लीकेशन्स के चलते जोनल अस्पताल के लिए रैफर किया गया था। जिला लाते समय महिला की तबियत ओर खराब होने लगी और पीपलू के पास एम्बुलेंस रोक कर एमर्जेन्सी मेडिकल तकनीशियन  खेम चंद ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और शाम को करीब 7: 3 5 पर एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया गया।

 सफल प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा

महिला ने एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को करीब 8:56  पर रत्ती अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य है। वही दूसरे केस पद्धर का था जहां निशा देवी 25 वर्ष को प्रेगनेंसी के चलते पद्धर से जोनल अस्पताल ला रहे थे।

  जिला लाते समय नो मील के पास करीब सुबह करीब 5:53 पर एम्बुलेंस मे तैनात एमर्जेन्सी मेडिकल तकनीशियन चेतन ने एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, बाद में जच्चा-बच्चा को सुबह 6:50 पर जोनल अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *