नाहन पहुंच कर बोले सांसद वीरेंद्र कश्यप, 2022 तक किसानो की आय दोगुना करने का टारगेट  

नाहन (मोक्ष शर्मा): शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रम के क्रियान्वयन में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम आरंभ किया है। इसके तहत कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे। सांसद ने यह बात शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

 प्रेस वार्ता करते सांसद वीरेंदर कश्यप
   केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरएसएस के प्रभाव के जवाब में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार भाजपा की नीतियों व आदर्शों को ध्यान में रखकर चल रही है। अच्छी प्रेरणा किसी से भी ली जा सकती है। देश विरोधी ताकतों का आरएसएस विरोध करना भली भांति जानती है। इससे पहले उन्होंने जिला स्तरीय भाजयुमो सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
   वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि आम लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं। सरकार द्वारा समाज के सबसे नीचे के तबके के लिए योजनाओं का निर्माण किया जाता है। मगर कई बार जानकारी न होने के कारण पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा पाता। ऐसे में आम लोगों तक योजनाओं का पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे।
   वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द गरीब लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरु कर रही है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज मिलेगा। इस योजना से 10 करोड़ परिवारों को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरु होने से गरीब लोगों को ईलाज में मदद मिलेगी। देश के करीब 50 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे।
   सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को अपने उत्पाद सीधे बेचने के लिए ईनेम वेबसाइट शुरु की गई है। इसके अलावा अगर किसानों को अच्छे दाम कहीं ओर प्राप्त होते हैं, तो वह अपने उत्पादों को वहां बेच सकता है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 हजार हार्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि गांव में बाजार विकसित हो सके। वार्ता में भाजयुमों के शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी विषय ठाकुर, जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला प्रभारी राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान सहित मौजूद थे।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *