रंगड़ों के हमले से घायल व्यक्ति की PGI में मौत

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल नादौन की पंचायत जलाड़ी के एक व्यक्ति की रंगड़ों के काटे जाने से मौत हो गई है। जलाड़ी निवासी अमरनाथ (52) पांच दिन पहले वृक्ष की छंटाई कर रहा था कि वृक्ष पर डेरा जमाए रंगड़ों ने अमरनाथ पर हमला बोल दिया। रंगड़ों के हमले के बीच जैसे-तैसे वह पेड़ से नीचे उतरा तथा चिल्लााते हुए मदद के लिए भागता रहा परन्तु रंगड़ों की बड़ी टोली उसपर जमकर टूट पड़ी तथा उसे बुरी तरह से काट खाया।
        शोर सुनकर अमरनाथ की पत्नी उर्मिला मौके पर पहुंची तथा उसने पति को रंगड़ों से बचाने की कोशिश की जिसके दौरान रंगड़ों ने उसे भी काट लिया। दोनों पति-पत्नी को नादौन अस्पताल ईलाज के लाया गया था जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को टांडा रैफर कर दिया था।
     उर्मिला की तबीयत में टांडा में सुधार हुआ जबकि अमरनाथ को स्थिति में सुधार न होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। पांच दिन के उपचार के बाद शुक्रवार रात को अमरनाथ की मौत हो गई। बताया जाता है कि रंगड़ों के काटने से अमरनाथ की किडनियां संक्रमित हो गईं थीं तथा डायलिसस करने के बाद भी किडनियां ने काम करना शुरू नहीं किया।
       शनिवार को शव पहुंचने के बाद अमतनाथ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमरनाथ की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *