दो लोगों ने अज्ञात कारणों से निगला जहर, उपचाराधीन 

ऊना (एमबीएम न्यूज) : जिला के गांव बढेड़ा व संतोषगढ़ नगर में दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
             जानकारी के अनुसार पहला मामला हरोली के गांव बढेड़ा का है, जहां स्थानीय निवासी युवक हरिकृष्ण (24) ने सोमवार रात को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरा मामला संतोषगढ़ नगर का है, जहां स्थानीय निवासी सर्वजीत कौर ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ कर सेवन कर लिया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।
             एसएमओ डॉ. रामपाल ने बताया कि पीडि़तों का उपचार जारी है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़तों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *