पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति को चरस सहित दबोचा

चम्बा (एमबीएम न्यूज़ ): काहरी पुल के पास पुलिस ने एक व्य‌क्ति को 80 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को दोपहर के समय पुलिस की टीम काहरी पुल के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान लाल चंद पुत्र किशन चंद निवासी गांव धानेली डॉकघर लेसुंई सामने से आ रहा था।
     पुलिस को देख कर हड़ बड़ा गया। हड़बडाहट में वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसके उपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
      तलाशी में पुलिस को 80 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि काहरी पुल के पास एक व्यक्ति से चरस पकड़ी गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *