प्रदेश में 60 प्लस का रचेंगे इतिहास, कांग्रेस एक-एक सीट के लिए रह जाएगी तरसती, बोले धूमल

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश में मिशन 60 प्लस को पूरा कर रचेंगे इतिहास और प्रदेश में ऐसा माहौल करेंगे कि कांग्रेस एक-एक सीट के लिए तरसती रह जाए। परिधी गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने कही। प्रो0 धूमल ने कहा कि चाहे युवा हो, महिला हो या फिर अन्य व्यक्ति पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही टिकट तय करेंगे। प्रो0 धूमल ने कहा की वह स्वयं चाहते है प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो जाए ताकि समय से सब मिल कर काम करने में जुट जाएँ।
          प्रो0 धूमल ने कहा कि पार्टी फुल इलेक्शन मोड में है। 22 सितंबर को अमित शाह कांगड़ा में युवा मोर्चा की हुंकार रैली को संबोधित करेंगे और चुनाव अभियान का शुभारम्भ भी वही से हो जाएगा। प्रदेश भर के लाखों युवा इस रैली में भाग लेंगे। पार्टी ने तय किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता और प्रवक्ता प्रदेश में आकर पत्रकार वार्ता करें। 12 सितम्बर को शिमला में पार्टी के तेज तरार प्रवक्ता संबित पात्रा पत्रकार वार्ता को संबोधित कर शुरुआत करेंगे। धूमल ने कहा कि  आने वाले समय में केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम लगातार प्रदेश में बनेंगे। चुनावी अभियान सकारत्मक उपलब्धियों पर होगा।  केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृतव में जो शानदार उपलब्धियां कर रही है उनका प्रचार प्रसार करेंगे और जो पिछली सरकार भाजपा की प्रदेश में थी जिसको 85 अवार्ड पांच वर्षों में मिले थे उन उपलब्धियों का स्मरण भी जनता को दिलाया जायेगा।
          प्रो0 धूमल ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन हुई है तब से अनाप शनाप खर्चे किये जा रहे है और प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है।  उन्होंने कहा कि  बेरोजगारों को पांच साल बेरोजगारी भत्ता कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई। अब बेरोजगारों को गुमराह करने के लिए नौकरियों की घोषणा की जा रही है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *