25 वर्षीय महिला ने निगला जहर, उपचाराधीन 

ऊना (एमबीएम न्यूज) : झंबर गांव में एक 25 वर्षीय महिला ने जहर का सेवन कर लिया। जहर के सेवन से एकाएक उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसे देख परिजनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की भनक के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि अभी तक महिला के जहर निगलने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचाराधीन है।
           जानकारी के अनुसार ऊना से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव झंबर की महिला ने वीरवार रात को जहर का सेवन कर लिया था। जहर के सेवन के बाद उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ने लगा। स्वास्थ्य को बिगड़ता देख परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सीय जांच में सामने आया कि उसकी हालत बिगड़ने का कारण किसी जहरीले पदार्थ का सेवन है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों को दर्ज किया है। जबकि महिला ने जहर का सेवन क्यों किया अभी तक उन कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *