Author: Mbm Desk

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम चंबा, 8 फरवरी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज देर सांय उपमंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में चौगान (मैदान) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल भी उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम की सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक…

Read More

 सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय शिविर संपन्न  संगड़ाह, 7 फरवरी : उपमंडल संगडाह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय शिविर संपन्न हो गया। शिविर में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बलबीर ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं दलीप सिंह पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत रजाना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह झामटा ने मुख्यतिथि का स्वागत किया।       राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना के डीपीई कपिल मोहन ने मंच संचालन कर एनएसएस के बारे में स्वयंसेवकों को संबोधित किया और कहा…

Read More

सोलन, 07 फरवरी : व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से त्वरित जानकारी प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने वेबसाइट, फेसबुक, व्हाट्सएप के साथ-साथ अब ‘हिम समाचार ऐप’ आरम्भ की है, जो प्रदेश सरकार के जन हितैषी निर्णयों और गतिविधियों को आमजन तक बस एक क्लिक पर पहुंचा रही है। इस ऐप पर जहां एक ओर समाचार बुलेटिन के माध्यम से रोज़मर्रा के कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी लोगों तक सुगमता से…

Read More

नाहन, 06 फरवरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सहमंत्री मनीष बिरसान्टा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देवों की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में भी लव जिहाद जैसे कृत्य अब देखने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में पांवटा साहिब की एक नाबालिग हिंदू युवती ने माजरा क्षेत्र के मुस्लिम युवक पर अपने धर्म की पहचान छिपाकर शादी करने के आरोप लगाए हैं। जो कि बहुत चिंतनीय विषय है। इस तरह की घटनाएं हिमाचल प्रदेश के लिए शर्मनाक है।  यदि प्रदेश के भीतर ऐसे ही हालात बने रहे तो देवभूमि हिमाचल प्रदेश को…

Read More

सोलन, 06 फरवरी : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 07 फरवरी, 2024 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री 07 फरवरी, 2024 को दिन में 02.30 बजे गंज बाजार सोलन में वाटर फिल्टर का लोकार्पण करेंगे।

Read More

हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का किया आग्रहसोलन, 06 फरवरी : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढलग तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला में नुक्कड़ नाटक ‘बूढ़े दी सीख’ के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री सबल योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार सप्तक कला रंग मंच कण्डाघाट द्वारा आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में…

Read More

रिकांगपिओ, 06 फरवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व जिला के बचत भवन रिकांगपिओ में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सभी सुविधाओं की जांच कर संतुष्टि व्यक्त की।  इस अवसर पर उपयुक्त ने ईवीएम मशीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। उपायुक्त ने तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों में सभी न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी हासिल की। साथ ही…

Read More

हमीरपुर, 31 जनवरी : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्वाल पत्थर के टकरू गांव निवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर जबरन उसके घर की दीवार तोड़ने का प्रयास करने तथा घर में आकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में कामिनी पत्नी अर्पित शर्मा ने कहा कि उसके पड़ोसी आशीष चौधरी व उसकी पत्नी ने उनके घर में आकर उनसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने घर की दीवार को भी गिराने का प्रयास करते हुए इसका एक भाग तोड़…

Read More

  सोलन, 28 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी 29 जनवरी, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी 29 जनवरी, 2024 को प्रातः 10.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Read More

राजगढ, 26 जनवरी : 75वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह राजगढ़ शहर के नेहरू मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। हमारा संविधान 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ और 26…

Read More