Author: Mbm Desk

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): राजकीय महाविद्यालय जिला तायक्वाड़ों प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि  जिला के निजी कॉलेज में  13 से 15 सितंबर को  अंतर महाविद्यालय तायक्वोंड़ो  प्रतियोगता का आयोजन किया गया ।         इस प्रतियोगता में प्रदेश भर की लगभग  18 टीमो ने भाग लिया । इस प्रतियोगता में राजकीय महाविद्यालय जिला  के खिलाडियों  ने बेहतर प्रदर्शन कर महिला वर्ग में उपविजेता ट्राफी जीती।       जिला  महाविद्यालय  की दीक्षा ने 73 किलो में  स्वर्ण, मनु कुमारी ने  87 किलो  में स्वर्ण, आँचल  व शिवानी ने  अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): जिला सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा मंडल द्वारा शुरू किए गए महासंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। शनिवार को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने रोटरी चौक, मुख्य बाजार, पुराना डाकखाना बाजार, अरविंद बाजार सहित अन्य शहर में व्यापारियों से संपर्क साधा। राज्य भाजपा अध्यक्ष व सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीजेपी को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सजा देने की जरूरत नहीं है, बल्कि वीरभद्र के कर्म उन्हें सजा तक पहुचाएंगे ।          सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह भाजपा…

Read More

नाहन  (एमबीएम न्यूज़ ): “ घर घर अलख जगाएगें- नए युवाओं के वोट बनाएगें “ नामक नारों से आज नाहन शहर गूंज उठा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज नाहन शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मताधिकार के महत्व के बारे जानकारी देने के दृष्टिगत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें नाहन शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया । अतिरिक्त उपायुक्त जिला हरबंस ब्रस्कोन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को नाहन चौगान से शहर के विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया ।               इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ) :  एसएफआई की राज्य इकाई का राज्य स्तरीय 19 वां सम्मेलन जिला में दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला  के वैष्णो माता मंदिर में चल रहे इस सम्मेलन में एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम सिंह ने उपस्थित छात्र पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनियां में साम्राज्यवादी ताकतें बढ़ती ही जा रही है,  पूंजीवाद का बोलबाला बढ़ रहा है।            गरीब और ज्यादा गरीब होते जा रहे हैं अमीर और अमीर होता जा रहा है। जिसका सीधा असर शिक्षा के क्षेत्र में दिख रहा है। शिक्षा का लगातार निजीकरण और व्यापारीकरण किया जा रहा है। इससे आम गरीब परिवार के बच्चों की…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : भाजपा द्वारा विस चुनावों में 60 प्लस का दावा जताने के सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह चुप्पी साध गए। करीब छह सेकेंड तक कोई जबाव न देने के बाद सिर्फ इतना ही बोल पाए कि काफी तदाद में सीटे जीतेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह अंब के ठठ्ल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार को जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान सीएम ने क्षेत्र में करोडो रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए। इस अवसर पर सीएम के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वित्तायोग…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को टायर्ड और रिटायर्ड लोगों की सरकार करार दिया है । सांसद ठाकुर ने आज एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार और माफिया राज का बोलबाला रहा है और प्रदेश आज पहले स्थान से 24 वें स्थान पर पंहुच गया है जबकि इस समय 50 हजार करोड का कर्ज प्रदेश पर है ।         सांसद ठाकुर ने इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आज जिला के बरमाणा में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : आपात परिस्थितियों में सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा की ओर से जिला में करवाई गई ‘स्वच्छ एंबुलेंस बेहतर उपचार’ स्पर्धा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज की एंबुलैंस को सबसे स्वच्छ पाया गया है।       जिलाधीश यूनुस ने इस एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रमन कुमार और रोशन लाल, पायलट राजेश कुमार और मणि राम को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधीश ने कहा कि नेशनल एंबुलेंस सेवा आपात परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों के लोग इससे काफी लाभान्वित हो रहे हैं।  …

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने अपने गृह क्षेत्र सुन्नम वेली के दौरे में करोडो रुपयों का शिलान्यास व उदघाटन कर लोगो को कई सौगातें दी। नेगी ने सबसे पहले रोपा में 50 लाख रु की लागत से रोपा से थोरोपा संपर्क सडक का विधिवत उदघाटन कर लोगो को समर्पित किया। इसी तरह  31 लाख रु की लागत से दुर्गा मां सामूहिक भवन रोपा, सीनियर सकेेंडरी स्कूल ज्ञाबुंग में 1 करोड 10 लाख रु की लागत से नवनिर्मित खेल स्टेडियम, 20 लाख रू से निर्मित ज्ञाबुंग से पारला ज्ञाबुंग सम्पर्क सडक ,13 लाख 40 हजार रू तैयार बास्केट…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : सदर विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। भाजपाईयों ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों आमजन के बीच रखा। वहीं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में शहर में पद यात्रा की।       इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से 18 सितंबर को आयोजित होने वाले भाजपा मंडल के महिला सम्मेलन के भी निमंत्रण पत्र बांटे। पदयात्रा के दौरान स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह ने लोगों से केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। उन्होंने जनता…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) :  पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत अमरेहड़ा गांव में एसआईयू टीम ने नाके के दौरान एक युवक से चरस बरामद की है। युवक की पहचान रंजीत सिंह निवासी डडियार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।        जानकारी के अनुसार अमरेहड़ा में पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक को आता देख रूकने का इशारा किया, लेकिन युवक घबराकर पीछे की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।    …

Read More