Author: Mbm Desk

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला मुख्यालय कुल्लू से भेखली-सारी क्षेत्र के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू की है। उन्होंने कुल्लू-सारी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस  से भेखली होते हुए सारी तक चलेगी जिससे सारी कोठी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को इस बस सेवा का फायदा पहुंचेगा। इसी कड़ी में आज जिला के अति दुर्गम जगह टिचरू वाई में वन विभाग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, स्थानीय पंचायत के लोगों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी अपनी भागीदारी निभाई।     इस दौरान उन्होंने कहा कि…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर खेल महाकुंभ के पहले चरण में हमीरपुर खंड की कबड्डी प्रतियोगिता में बजूरी ने लाहलड़ी को हराकर अपना दबदबा कायम किया। वीरवार देर सांय को हमीरपुर के ब्वायज स्कूल के खेल मैदान में कबड्डी की फाइनल प्रतियोगिता शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पुरस्कृत भी किया। कबड्डी मुकाबले में पहले स्थान पर रही बजूरी की टीम को 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। जबकि उपविजेता लाहलड़ी को 3100 रूपये तथा झनियाराए बारी फरनोल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।    …

Read More

एमबीएम न्यूज़/ धर्मशाला डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टांडा फिल्ड फायरिंग रेंज में 16 से 18 जुलाई, 2018 तक फायरिंग की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 56 एपीओ ने उक्त अवधि में फायरिंग अभ्यास का समय प्रातः 7 बजे से सायं 5.00 बजे तक निर्धारित किया है।    उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी सहित क्षेत्र के साथ लगती अन्य पंचायतों के लोगों से फायरिंग अभ्यास की अवधि में फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की है। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर  पूर्व शिक्षा मंत्री स्व ईश्वर दास धीमान का सबसे साक्षर जिला हमीरपुर के प्रारंभिक शिक्षा खंड भोरंज के दो प्राइमरी स्कूलों और तीन मिडल स्कूलों में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। ऐसे में एक से पांच व छह से दस संख्या वाले स्कूलों शिक्षण संस्थानों को बंद करके नजदीक वाले स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की सूची जारी कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा खंड भोरंज के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला समलोग में पहली कक्षा के लेकर पांचवीं कक्षा तक पांच बच्चे पढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने निजी…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल नम्बर दो के सहायक अभियंता अमर सिंह कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक 11 केवी दाड़ी फीडर के उचित रख-रखाव व मुरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।         उन्होंने बताया कि इस दौरान दाड़ी, हब्बड़ व रेनबो इत्यादि तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मुरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Read More

एमबीएम  न्यूज़ / ऊना प्रेस क्लब ऊना व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कुटलैहड़ क्षेत्र के बौल में पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक व हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष कंवर हरि सिंह व डीएफओ ऊना यशुदीप सिंह वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व महामंत्री जितेंद्र कंवर ने अध्यक्षता की।       बौल में प्रेस क्लब के सदस्यों ने करीब 150 पौधे रौपे और यह संकल्प लिया कि इनकी सफलता के लिए समय-समय पर क्लब के पदाधिकारी…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू ओल्ड मनाली में इजराईली और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई है। काफी देर तक गहमागहमी भरा माहौल रहा और बाद में लोगों के बीच बचाव के कारण माहौल को शांत किया गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।       जानकारी के अनुसार यह विवाद वाहनों को पास देने के कारण हुआ। जब ओल्ड मनाली में लंबा जाम लगा हुआ था। इस बीच इजराईली पर्यटकों का वाहन भी इस जाम में फंसा हुआ था। जिस कारण इजराईलियों…

Read More

नितेश सैनी / सुदंरनगर  रोटरी क्लब सुंदरनगर के प्रधान टीएन महाजन की अगुवाई में स्पेशल बच्चों के स्कूल साकार में स्टेशनरी और जूस बांटा गया। इस मौके पर इन बच्चो को नोट बुक्स, कलर टॉय व सभी उपयोगी चीजें दी गई। इसके अलावा जूस, चाक्लेट, बिस्कूट, चिप्स और मिठाई भी दी गई।                 क्लब के प्रधान टीएन महाजन ने बताया कि इन बच्चों के लिए रोटरी क्लब सुंदरनगर समय-समय पर मदद करता है। इस मौके पर क्लब के सचिव सुरेश गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रवीण अग्रवाल, पूर्व सचिव सरोज शर्मा, उमेश गौतम, केडी खोसला, रक्षा खोसला, डा. त्रिलोक, पुर्णिमा पुरी, डीएस…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / धर्मशाला नादौन में ब्यास नदी पर बने पुल पर दोनों तरफ फेंसिंग लगाने का काम आरंभ हो गया है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने आईटीआई शाहपुर के सहयोग से  इस कार्य के लिए पहल की है। गौरतलब है कि यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में जोड़ता है। जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवन से हताश लोगों द्वारा पुल से ब्यास में कूदकर आत्महत्या करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दृष्टि से यह कार्य करवाया जा रहा है।     इसके अलावा यह कदम लोगों द्वारा पुल से नदी में कूड़ा-कचरा…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन कालाआंब बीडीसी मेंबर नीरज चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के अनुरूप सभी उद्योगों में 80 प्रतिशत हिमाचलियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिरमौर जिला प्रशासन से आग्रह किया है। नीरज चौहान ने कहा कि कालाआंब और पावंटा क्षेत्र में हजारों की संख्या में कामगार कार्यरत हैं। हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में उद्योग प्रबन्धन आनाकानी करते हैं।        नीरज चौहान ने कहा कि हिमाचलियों को उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार प्रदान करने के मुख्यमंत्री के निर्णय का क्रियान्वयन जिला प्रशासन, श्रम अधिकारी, जिला रोजागर अधिकारी और जिला उद्योग केन्द्र की जिम्मेदारी…

Read More