एमबीएम न्यूज़ / ऊना
चिंतपूर्णी स्थित नए बस स्टैंड के साथ बनी पार्किंग की सीढिय़ों से गिरकर एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने फौरन चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन ऊना में भी उसकी नाजुक होती हालत के चलते फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु के सिर पर गहरी वोट आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना स्थित सिविल लाइन्स निवासी 64 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा सोमवार को पैर फिसलने के कारण पार्किंग में बनी सीढिय़ों से गिर गए। विनोद शर्मा अकेले ही चिंतपूर्णी आए थे। लोगों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस को भी घटना की सूना दी गई।
चिंतपूर्णी पुलिस ने मौके पर पहुंच पीडि़त के परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी सूचना दी। थाना चिंतपूर्णी के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला देहरा थाना का होने के चलते इसकी आगामी जांच देहरा पुलिस को सौंप दी गई है। घायल को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
Trending
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण