एमबीएम न्यूज़ / ऊना
रेलवे स्टेशन ऊना पर चल रही पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर 61 वर्षीय महिला जख्मी हुई है। घायल महिला को 108 व रेलवे कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत में सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तृप्ता देवी निवासी डंगोली अपने रिशतेदारों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन गई हुई थी।
रिशतेदारों को ट्रेन में बिठाने के बाद जैसे ही ट्रेन चली, तो तृप्ता देवी जल्दबाजी में नीचे उतरने लगी। इसी दौरान महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट पहुंची है। रेलवे चौकी प्रभारी सुष्मा रानी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार आया है।
Trending
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण