कांग्रेस पार्टी व NSUI के कार्यकर्ताओं ने पूर्व CM स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि किए अर्पित

 नाहन, 23 जून :  जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन विकास और राज्य की जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

प्रदेश को खुशहाल और आधुनिक राज्य बनाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आस्था स्कूल के बच्चों को होस्टल में जाकर फल वितरण किए।

  योगेश ठाकुर कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सिरमौर जिला के विकास में अहम योगदान रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल , कॉलेज, घर के नजदीक शिक्षण संस्थाओं को खोलने में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है। कहा कि जिला सिरमौर में कम से कम 12 कॉलेज कांग्रेस पार्टी की देन है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल के दिलो में हमेशा जिंदा रहेंगे। 

इस दौरान विशेष रूप से योगेश ठाकुर,लाल सिंह, एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव विक्रम शर्मा, मनदीप ठाकुर, राजनीश, तामना, मनीष गतलोगी, हनी ठाकुर, एवं दीपक शर्मा मौजूद रहे। 


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *