नाहन / अंजू शर्मा : दो दिवसीय भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल शिल्लाई के प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिलाई मंडल में 2 दिन का प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया था, जिसमें 6 सत्र किये गए। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसके वक्ता प्रशिक्षण के पहले दिन की शुरुआत पहले सत्र की मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान ने की। तथा दूसरे सत्र की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला के प्रभारी संदीप ने की।
वही, तीसरे सत्र की शुरुआत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य राकेश शर्मा ने की। 14 अप्रैल को पहले सत्र की शुरुआत महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने की। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर मुख्य प्रवक्ता के रूप में रहे। मंडल के सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा शिलाई मंडल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2022 विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए भारी बहुमत से सरकार को रिपीट करने का प्रण लिया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मण्डल के 35 युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।