हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा जयराम ठाकुर का यह बजट : त्रिलोक कपूर

कागड़ा / आशीष शर्मा : 2022-23 का बजट विकासनमुखी एवं जन कल्याण योजनाओं से भरपूर बजट है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बजट पर चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, बागबानो, दलित, महिला, युवा वर्ग एवं समाज के सभी वर्गो का विशेष ध्यान रखा है। कपूर ने कहा कि बजट में संसाधन संसाधन सृजित कर स्वरोजगार व स्वभावलंबन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह बजट अनेक योजनाओं के समावेश से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि समाजिक पेंशन योजना की आयु 60 वर्ष करना आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत भरा योगदान है।

कपूर ने कहा कि पंचायत, नगर निगम और नगर परिषद सदस्यों का मानदेय बढ़ाना भी जयराम सरकार की एक बहुत बड़ी सोच का नतीजा है। कपूर ने कहा कि हिम केयर योजना के कार्ड को हर साल रिन्यू करवाना पड़ता था जिसमें लगभग प्रतीक कार्ड 1100 रुपए का खर्च आता था। इसकी अवधि को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा 3 सालों के लिए वढाना आम आदमी के लिए बहुत बड़ी राहत देने के बराबर है। उन्होंने कहा कि उज्वला ग्रहणी योजना के तहत 3 सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा भी गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है। 

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में शास्त्री और एलटी टीचरों को टीजीटी का दर्जा देना उनकी बहुत पुरानी मांग पर उनको सम्मान देने जैसा है। उसी तरह विकलांग, विधवा एकल नारियों की पेंशन में वृद्धि करना गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद साबित होगा।कपूर ने कहा कि विधायक निधि को 1 करोड 80 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 करोड रुपए करना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी की बड़ी सोच का नतीजा है। भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने अपने शासनकाल के 4 वर्षों में कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसमें न केवल समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हुआ है, बल्कि प्रदेश में विकास को एक नई दिशा मिली है। 


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *