रिकांगपिओ, 12 फरवरी : पहाड़ी वीडियो एल्बम (ओरा करे तु प्यार) का विमोचन शुक्रवार को रिकांगपिओ में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किया। इस दौरान सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौरी की पौराणिक परम्पराओ व यहां के पहनावा को संजोए रखने में यहां के गीत संगीत अहम भूमिका निभा रही है। जिसके लिए उन्होंने पहाड़ी गीत संगीत से जुड़े लोगों को बधाई दी।
इस वीडियो एलबम के सभी गाने पीके शंकर द्वारा गाया गया है, जबकि संगीत दीपक पसान ने दी है। इस एल्बम में किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषा व संगीत को खासा तरजीह दी गई है। विमोचन अवसर पर बीडीसी चेयरमैन कल्पा ब्लॉक गंगा राम नेगी, भाजपा जिला महामंत्री यशवंत नेगी, चन्दर पोल, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल नेगी सहित एलबम टीम के सदस्य मौजूद थे।