इंडिया गठबंधन के नेता बोले, कांग्रेस मुक्त के बजाए देश होगा बीजेपी मुक्त

शिमला, 23 मई :   देश में आम चुनाव के महज दो चरण बाकी हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में नाहन और मंडी में बैक टू बैक दो जनसभाएं करेंगे। उससे पहले इंडी गठबंधन ने एक बार फिर भाजपा और एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन ने भाजपा पर देश के आम चुनाव को मुद्दों से भटका कर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की ओर ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही 4 जून के बाद देश में इंडिया एयरलाइंस की सरकार बनने का दावा दोहराया।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक हरीश जनारथा

शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान शिमला शहर से कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में जो राजनीतिक दल एक साथ आए हैं। उनकी विचारधारा एक है और सब लोकतंत्र बचाने के लिए एक साथ आए हैं। भाजपा की राज्य और केंद्र में नीतियां लोकतंत्र विरोधी हैं। पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं, लेकिन आम चुनाव के नतीजे के बाद केंद्र की सत्ता भाजपा से मुक्त हो जाएगी। भाजपा केवल मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। पीएम ने हिमाचल आने पर सोलन के मशरूम, शिमला के सेब और मंडी की सेपूबड़ी पर खूब कहा, लेकिन आपदा में जब प्रदेश को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने मुंह मोड़ लिया।

इस दौरान इंडी गठबंधन नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए 38 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र संविधान और संघीय ढांचे पर हमला किया है। प्रदेशों में सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की इसके लिए धन-बल और एजेंसी का इस्तेमाल किया गया। लगभग पांच चरणों के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बन गया है और सातवें चरण के चुनाव के बाद देश में इंडिया एलायंस की सरकार बनेगी।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *