पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर रेणुका कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 संगड़ाह, 8 जुलाई : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा हरिपुरधार रेस्ट हाउस में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तपेंदर चौहान ने की। इस मौक़े पर कांगेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह  विकास के मसीहा थे। उन्होंने हिमाचल के कोने-कोने में विकास को एक समान दृष्टि से पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में स्कुल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित सभी सरकारी संस्थान योजनाए वीरभद्र सिंह की देन है।  तपेन्द्र चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, और जनता से उनका प्रेम व लगाव अटूट है।

इस मौक़े पर कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे, तथा स्व वीरभद्र सिंह  के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का पूरा जीवन हिमाचल कि जनता के लिए समर्पित रहा है। उनके आदर्श व सिद्धांतो पर चलना सभी कांग्रेसजनों का कार्य है। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता आज भी पूरे हिमाचल में बरकरार है। उनके विकास कार्य एवं उनकी शैली के लिए जनता हमेशा उनको याद करती रहेगी।

इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, जगत भारद्वाज,  सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *