राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया 51वां जन्मदिन 

जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

घुमारवीं, 03 अप्रैल : विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने बड़ी धूमधाम से अपना 51वां जन्मदिन मनाया। राजेश धर्माणी ने सर्वप्रथम अपने घर पर ही पूजा-अर्चना की व माता-पिता का आशीर्वाद लिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता की अध्यक्षता में उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें राजेश धर्माणी ने शिरकत की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पत्नी के साथ केक काटा व सैकड़ों कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस घुमारवीं के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिलासपुरी धाम का भी आयोजन किया गया। बधाई देने आए सभी कार्यकर्ताओं को खाना खिलाकर भेजा गया।

ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मनोहर लाल शर्मा ने अपना 28वीं बार रक्तदान किया है,वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजेश धर्माणी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नई ऊर्जा के साथ समाज सेवा करने का प्रण लिया है। 

इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष रीता सहगल उपाध्यक्ष श्याम शर्मा , पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा जितेंद्र चंदेल, राजीव शर्मा, नीलम कुमारी दिनेश शर्मा सुनीता धीमान संजीव मल्होत्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *