शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह 

बोले, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई BJP सरकार, रचा षड्यंत्र

शिमला, 26 मार्च : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष किया जा रहा है।

शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर सत्याग्रह किया।कांग्रेस पार्टी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। जब से यह सरकार बनी है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

भारत जोड़ो यात्रा से देश भर से लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता सत्तासीन केंद्र की सरकार डरी हुई है जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज महात्मा गांधी के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रही है।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *