NYK केलांग में स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए 24 मार्च तक करें आवेदन 

लाहौल स्पीति,10 मार्च : उप निर्देशक नेहरु युवा केन्द्र केलांग राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लाहौल स्पीति में स्वयंसेवकों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती की आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 मार्च 2023 कर दी गई है। 

 भर्ती में न्यूनतम योग्यता 10th है, और इसमें रेगुलर छात्र छात्राएं आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। राम सिंह ने बताया कि इसके अलावा जो भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। वह ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर nyks.nic.in/NationalCorps/nyc.html आवेदन कर सकते हैं। 

इसमें स्वयंसेवकों को 5000 रुपए महीना सम्मान राशि के तौर पर दिया जाएगा। इसकी कार्य समय अवधि 2 वर्ष रहेगी। इन स्वयंसेवकों में से 06 का ही चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जो भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं। वह नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *